देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि विश्व में भारत की विशिष्ट पहचान बनाने में भारतीय संविधान की विशेष भूमिका है। भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। संविधान में प्रत्येक नागरिक के लिए मौलिक अधिकारों के साथ ही मूल कर्त्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। हमें अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के साथ ही कर्तव्यों का पालन भी तत्परता से करना चाहिए। संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान रखते हुए देश में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।




Discussion about this post