बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 : त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करने के लिए विशेष अभियान

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 28, 2025 5:44 अपराह्न

पौड़ी : राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के सफल आयोजन के लिए शुद्ध एवं परिष्कृत निर्वाचक नामावलियों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार विभिन्न स्तरों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान के तहत विकासखंड स्तर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत की मतदाता सूची की 25 प्रतिशत तक रैंडम चेकिंग की जाएगी, जिससे निर्वाचक नामावली की प्रमाणिकता सुनिश्चित की जा सके और कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी गणमान्य व्यक्ति, पूर्व या वर्तमान जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सांसद, विधायक, मंत्री आदि का नाम ग्राम पंचायत की निर्वाचक नामावली से छूटने न पाए।

इसके अलावा, जिला पंचायतीराज अधिकारी के माध्यम से जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रशासक के माध्यम से बैठकें आयोजित की जाएगी, जिनमें मतदाता सूची को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। इन बैठकों में आपत्तियों एवं सुझावों के लिए विशेष प्रावधान किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों का समाधान निर्धारित समयावधि में किया जाएगा, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाया जा सके। इस अभियान के तहत 1 मार्च 2025 से 15 मार्च 2025 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें मतदाता सूची के संशोधन, त्रुटियों के सुधार और नई प्रविष्टियों को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही इस कार्यक्रम को विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से सफल बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : फर्जी टोल-फ्री नंबर बना ठगी का जाल, कस्टमर केयर बन कर उड़ाई 01 लाख की धनराशि
  • कोटद्वार : नशे में धुत युवकों के बीच मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उडामांडा इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन, छात्राओं ने सीखे सुरक्षा के गुर
  • बर्फबारी के बीच युद्धस्तर पर जारी हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां
  • वन विभाग की टीम ने रुद्रनाथ यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण
  • हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान
  • ऋषिकुल हरिद्वार में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप – सीएम धामी
  • मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा
  • शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – सीएम धामी
  • जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.