शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गैरसैण बजट सत्र को लेकर संवेदनशील स्थानों पर लगेंगे बैरियर – एसपी

शेयर करें !
posted on : मार्च 1, 2026 1:32 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। गैरसैण में नौ मार्च से शुरू होने जा रहे विधानसभा के बजट सत्र को लेकर चमोली पुलिस संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाएगी। इसके लिए आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती के लिए प्वाइंट्स चिह्नित किए जाएंगे। पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी तथा सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि भराड़ीसैण में प्रस्तावित बजट सत्र को लेकर थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान पुलिस बेरकों में पानी, बिजली, महिला एवं पुरूष शौचालय, स्नानागार आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। बाहरी जनपदों से आने वाले पुलिस बल की आवसीय व्यवस्था के लिए बेरकों के अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी।

एसपी पंवार ने होली के त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सभी थानाध्यक्षों को पुख्ता तैयारी के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर सतत निगरानी पर उनका जोर रहा। उन्होंने कहा कि आपरेशन क्रैक डाउन के तहत सत्यापन पर जोर रहेगा। उन्होंने सत्यापन प्रपत्रों की मौके पर जांच एवं क्रास वैरिफिकेशन करने पर बल देते हुए इस मामले में लापरवाही न करने की नसीहत दी। कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जबावदेही तय की जाएगी। सांयकालीन चेकिंग अभियानों के दौरान अपेक्षित रिकवरी न होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने इस मामले में तेजी लाने पर जोर दिया।

चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए उन्होंने चेकपोस्ट तथा बैरियर की मरम्मत करने और सड़क पर पड़े मलवे को हटाने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि पार्ट-लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण होना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद रावत तथा उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला को पुलिस मैन आफ द मंथ से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बीते माह ड्यूटी के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय नेगी, एएसआई भूपेन्द्र सिंह व भूपेन्द्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल किरणपाल, दान सिंह व हनुमंत, कांस्टेबल दिलबर सिंह, रविकांत, सलमान, नरेश, महिला कांस्टेबल आरती नैनवाल, लीडिंग फायरमैन मदन सिंह, फायर सर्विस चालक रणजीत, संतोष कंडेरी, योगेश सिंह, पंकज डोभाल व विपिन सिंह, होमगार्ड गुड्डू लाल, पीआरडी सरिता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर चमोली के पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, कर्णप्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेन्द्र सिंह राणा समेत सभी थाना प्रभारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क और जिला पुस्तकालय का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, कहा – गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तय समय में पूरे हों कार्य
  • जल्द आम जनता के लिए खुलेगा बागनाथ संग्रहालय, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण
  • संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपातकाल को बताया काला अध्याय
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी – महाराज
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी, कोतवाली टनकपुर पुलिस व एसओजी ने 75 लाख की 253 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पूरे उत्साह से जारी है चार धाम और हेमकुंट साहिब की यात्रा, बारिश के बावजूद दैनिक दर्शन वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं आई कमी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’
  • सुंदर लिखावट से बढ़ेगा आत्मविश्वास, समर कैंप में जुटे छात्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.