मंगलवार, नवम्बर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सहसपुर की सियासी पिच पर हरक सिंह रावत की एंट्री के संकेत, लगातार सक्रियता से बढ़ी चुनावी हलचल, 2027 में भाजपा के सामने होगी नई चुनौती?

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 24, 2026 11:36 अपराह्न

देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में अपने बेबाक अंदाज और राजनीतिक दांव-पेच के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत एक बार फिर चर्चाओं के घेरे में हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सहसपुर सीट पर उनकी दावेदारी की चर्चाओं ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। खास बात यह है कि हरक सिंह रावत पहले ही सहसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। अब क्षेत्र में उनकी लगातार बढ़ती सक्रियता इन सियासी अटकलों को और हवा दे रही है।

सहसपुर विधानसभा सीट पिछले करीब दो दशकों से भाजपा का मजबूत राजनीतिक गढ़ रही है। ऐसे में हरक सिंह रावत की संभावित दावेदारी ने इस सीट के चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं। कांग्रेस के भीतर जहां उनकी उम्मीदवारी को लेकर चर्चाएं हो रही हैं, वहीं राजनीतिक गलियारों में यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या 2027 में सहसपुर की सियासी पिच पर भाजपा को एक नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा?

दरअसल, सहसपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनावी गणित काफी हद तक पहाड़ी मूल के मतदाताओं पर निर्भर माना जाता है। इनमें गढ़वाल क्षेत्र से आकर बसे मतदाताओं की भी बड़ी भूमिका बताई जाती है। रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और पौड़ी सहित गढ़वाल के विभिन्न जिलों से जुड़े मतदाता यहां के राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करते रहे हैं।

ऐसे में हरक सिंह रावत की राजनीतिक पृष्ठभूमि को भी इस चर्चा से जोड़कर देखा जा रहा है। वह पूर्व में लैंसडाउन, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और कोटद्वार से विधायक रह चुके हैं। गढ़वाल की राजनीति में उनका लंबा अनुभव और क्षेत्रीय संपर्क उनकी संभावित दावेदारी को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का अहम आधार बन रहे हैं। उनके समर्थकों का दावा है कि यदि पार्टी उन्हें सहसपुर से चुनावी मैदान में उतारती है तो मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है। समर्थक तो यहां तक दावा कर रहे हैं कि हरक सिंह रावत बड़े अंतर से जीत दर्ज कर इस सीट पर पिछले दो दशकों का राजनीतिक इतिहास बदल सकते हैं।

वहीं, बीते कुछ समय से सहसपुर क्षेत्र में उनकी राजनीतिक और गैर-राजनीतिक कार्यक्रमों में लगातार मौजूदगी भी कई तरह के सियासी संकेत दे रही है। क्षेत्र में लोगों से मुलाकात, कार्यक्रमों में भागीदारी और स्थानीय स्तर पर सक्रियता को उनकी संभावित चुनावी तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, अभी तक सहसपुर से उनकी उम्मीदवारी को लेकर पार्टी की ओर से कोई अंतिम घोषणा नहीं हुई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हरक सिंह रावत 2027 में सहसपुर की सियासी पिच पर उतरने जा रहे हैं या कांग्रेस उन्हें गढ़वाल की किसी दूसरी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारने की रणनीति बनाएगी? क्या पार्टी आलाकमान उनकी सहसपुर से दावेदारी पर मुहर लगाएगा या फिर चुनाव से पहले कोई नया राजनीतिक समीकरण सामने आएगा?

फिलहाल इतना जरूर है कि सहसपुर में हरक सिंह रावत की बढ़ती सक्रियता ने 2027 के चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। अब सबकी निगाहें कांग्रेस के अगले कदम और हरक सिंह रावत के सियासी फैसले पर टिकी हैं।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • सुनील की कप्तानी में दून किंग राइडर दूसरी बार बनी चैंपियन, सधी गेंदबाजी के दम पर फाइनल में दून स्ट्राइकर्स को 36 रन से हराया
  • मालदेवता-टिहरी रोड पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई, 3-4 बीघा भूमि पर की गई सीलिंग
  • आधुनिक सोच और पारिवारिक मूल्यों का संगम होगी सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’, 27 नवंबर को होगी रिलीज
  • श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार – डॉ. धन सिंह रावत
  • आंगनबाड़ीकार्यकत्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान, आंगनबाड़ीकार्यकत्रियों ने सीएम धामी का जताया आभार
  • सहसपुर की सियासी पिच पर हरक सिंह रावत की एंट्री के संकेत, लगातार सक्रियता से बढ़ी चुनावी हलचल, 2027 में भाजपा के सामने होगी नई चुनौती?
  • जंगली जानवरों के हमलों के लिए भाजपा-कांग्रेस की नीतियां जिम्मेदार – उम्मेद सिंह भंडारी
  • पौड़ी गढ़वाल : दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार
  • पंजाब में फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, मिलकर लड़ेंगे 2027 का विधानसभा चुनाव
  • बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी की जांच पूरी, शासन को सौंपी 300 पन्नों की रिपोर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.