रविवार, अप्रैल 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एकादश कुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति व रवि जैन के भजनों के साथ सम्पन्न हुआ श्री सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 5, 2021 3:04 अपराह्न
कोटद्वार । श्री सिद्धबली मंदिर परिसर में चल रहे तीन दिवसीय श्री सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान के समापन पर एकादश कुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही सिद्धबाबा के जागर लगाए गए। शाम को हिंदी भजन गायक रवि जैन ने जादू बिखेरा। जागरों के दौरान कई पुरुष व महिलाएं देवता के प्रभाव में आकर नाचते दिखे। सिद्धबाबा के जागर संपन्न होने के बाद सवा मन रोट का भोग लगाया गया और बाद में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।
तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन रविवार को ब्रह्ममुहूर्त में श्री सिद्धबाबा के महाभिषेक के बाद आचार्य पं. देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में रुद्रपाठ हुआ। तत्पश्चात उन्हीं के संयोजकत्व में पिछले तीन दिन से चल रहे एकादश कुंडीय यज्ञ का भी पूर्णाहुति के साथ समापन किया गया। यज्ञ समापन के उपरांत श्री सिद्धबाबा के जागर शुरू हुए। जहरी निवासी जागरी सर्वेश कुकरेती व साथियों द्वारा प्रस्तुत जागरों अलेठी-पलेठी धौला उडयारी जाग, मोड़ाखाल जाग, मलोठी भाबर मा जाग, सिद्धबली मंदिर मा सिद्धबाबा जाग, माता विमला मोहरी को जाग, राजा कुंवरपाल को जाग.’जैसे जागरों के धुन के बीच कई महिलाएं व पुरुष ‘देवी-देवताओं’ के प्रभाव में आकर नाचने लगे।जिसके बाद सवा मन आटे के रोट का भोग लगाया गया। इस दौरान आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शाम के समय शंकराचार्य राजराजेश्वर महादेव ने भक्तों को आशीष दिया जिसके बाद हिंदी भजन गायक रवि जैन व उनके साथियों ने अपने भजनों जय सिद्धबली बाबा, चमत्कार को नमस्कार,डम डम डमरू वाला, अंजनी के आंख के आंचल, छम छम नाचे हनुमाना से समा बांधा । नृत्य में राजेंद्र नेगी की टीम ने गणेश वंदना, शिव तांडव, राधाकृष्ण नृत्य, हनुमान नृत्य से लोगों को थिरकने पर मजबूर किया ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, ओंकारेश्वर मंदिर से निकली पंचमुखी डोली
  • कोटद्वार : पुलिस ने 2 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
  • होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर : भारतीय जहाज पर फायरिंग, वैश्विक तेल सप्लाई पर खतरा
  • चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
  • चमोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी आर्मी जवान बनकर युवती को ब्लैकमेल करने वाला शातिर गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की सख्ती, थानों में बुलाकर किया सत्यापन
  • कोटद्वार में विकास को मिली नई रफ्तार, सड़क और पुल परियोजनाओं से बदली तस्वीर
  • चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन एक्शन मोड में, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने निरीक्षण कर परखी हर व्यवस्था
  • चारधाम यात्रा को लेकर श्रीनगर में महत्वपूर्ण बैठक, व्यवस्थाओं को लेकर बनी रणनीति
  • सड़क सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.