कोटद्वार : ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति (गेप्स) की ओर से दुर्गाष्टमी के अवसर पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शोभा रावत को ‘शैल पुत्री सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वयोवृद्ध समाजसेवी सत्यनारायण नौटियाल ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
गेप्स की अध्यक्ष नीरजा गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में अनेक भगवत प्रेमियों ने भजन प्रस्तुत किए। दुर्गा कीर्तन मंडली ने भी कार्यक्रम में सहयोग दिया। इस अवसर पर क्षेत्र की वरिष्ठ महिला मंथा देवी देवरानी को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नीरजा गौड़ ने संस्था की वरिष्ठ महिला सोम प्रभा कंडवाल एवं उनके सुपुत्र अनुराग कंडवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. चंद्रमोहन बड़थ्वाल ने मुख्य अतिथि सत्यनारायण नौटियाल के सम्मान में अभिनंदन पत्र का वाचन किया। वहीं, राम भरोषा कंडवाल ने शोभा रावत के सम्मान में सम्मान पत्र का वाचन किया। दोनों सम्मानित व्यक्तित्वों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. रमाकांत कुकरेती, मनमोहन काला और डॉ. चंद्रमोहन बड़थ्वाल ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन राम भरोषा कंडवाल ने किया।
अंत में प्रसाद वितरण किया गया। संस्था की अध्यक्ष नीरजा गौड़ ने दोनों सम्मानित व्यक्तित्वों को बधाई दी और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समस्त देशवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं भी दीं। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में नीरजा गौड़, सत्यनारायण नौटियाल, डॉ. चंद्रमोहन बड़थ्वाल, डॉ. रमाकांत कुकरेती, शोभा रावत, सोम प्रभा कंडवाल, रेखा ध्यानी, देवकी रावत, कल्पना चौहान, राधा चौहान, सोनम भंडारी, सुबोध गौड़, महीधर प्रसाद केष्टवाल, जगत सिंह नेगी, दिनेश चौधरी और मनमोहन काला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







