रविवार, अप्रैल 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शौर्य दीवार से युवाओं को मिलेगी देशभक्ति की प्रेरणा – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

डॉ. रावत ने देहरादून महाविद्यालय में किया शौर्य दीवार का अनावरण, कहा राजकीय महाविद्यालय देहरादून को शीघ्र उपलब्ध की जायेगी भूमि

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 14, 2022 10:30 अपराह्न
देहरादून : राजकीय महाविद्यालय देहरादून (शहर) में आज उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत द्वारा शौर्य दीवार का अनावरण किया गया, जिसे ‘वीर भोग्य वसुंधरा’ नाम दिया गया है। डॉ0 रावत ने कहा कि शौर्य दीवार से युवाओं को देशभक्ति की प्रेरण मिलेगी, इसके लिये प्रत्येक शिक्षण संस्थान में शौर्य दीवार होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नवसृजित महाविद्यालय की तमाम समस्याओं को शीघ्र दूर कर दिया जायेगा साथ ही महाविद्यालय को दो माह के भीतर भूमि उपलब्ध करा दी जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला देहरादून में शौर्य दीवार का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि शौर्य दीवार अदम्य साहस का प्रतीक है, जिससे छात्र-छात्राओं को देशभक्ति की प्रेरणा मिलेगी। डॉ0 रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने नवसृजित महाविद्यालय में तीन संकाय खोले हैं जिसमें विज्ञान, कला एवं वाणिज्य शामिल है। तीनों संकायों के खुलने अब छात्र-छात्राओं को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। विभागीय मंत्री ने कहा कि अगले दो माह के भीतर महाविद्यालय को भूमि उपलब्ध करा दी जायेगी, साथ ही महाविद्यालय से संबंधित तमाम समस्याओं को भी दूर कर दिया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों में प्राचार्यों एवं प्रोफेसरों की पूर्ण तैनाती कर दी गई है ताकि छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन को कई समस्या न आये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्राथमिक शिक्षा के बाद अब उच्च शिक्षा में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने जा रही है। आगामी 16 अक्टूबर को देश के शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा एनईपी-2020 का शुभारम्भ किया जायेगा।
डॉ0 रावत ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 लागू होने के बाद छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक शिक्षा तो मिलेगी साथ ही उन्हें अपनी पसंद के पाठ्यक्रम एवं विषयों को चुनने का अवसर भी मिलेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 डी0एस0 मेहरा ने प्रथम वर्ष तीन संकाय मिलने पर उच्च शिक्षा मंत्री का आभार जताया, उन्होंने कहा कि लम्बे समय से देहरादून शहर में एक महाविद्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे राज्य सरकार द्वारा पूरा कर दिया गया है। कार्यक्रम में डॉ0 मुक्त डंगवाल ने महाविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ0 कामना लोहनी द्वारा किया गया। शौर्य दीवार अनावरण अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव पुडीर, डॉ0 डी0पी0 पांडे, डॉ0 रेनू गौतम, डॉ0 भलचन्द्र नेगी, डॉ0 मंजू भंडारी, डॉ0 हेमलता खाती, डॉ0 सुनैना रावत सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0 में 200 छात्र-छात्राओं को शानदार प्लेसमेंट, 35 प्रतिष्ठित कंपनियों की मौजूदगी, लाखों के पैकेज पर चयन
  • धामी सरकार की पहल, ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक
  • मसूरी को मिलेगी “हरित” सौगात, 15.5 एकड़ में बनेगा प्रकृति उद्यान, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयाम
  • जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्य को मसूरी प्रशासन ने थमाया नोटिस
  • भूमि विवाद प्रकरण में डीएम सविन बसंल के हस्तक्षेप से वर्षों से लटके भूमि सीमांकन पूर्ण
  • नैनीताल–ऊधमसिंहनगर की योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश
  • चारधाम यात्रा से पहले आपदा प्रबंधन की परखी गयी तैयारियां
  • ज्योतिर्मठ में सामाजिक पहल, शादी-ब्याह समेत सभी आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 51 हजार जुर्माना
  • दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता, रिपोर्ट में खुलासा 
  • जिला योजना की कार्ययोजना के लिए बैठक संपन्न, 17 अप्रैल तक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.