रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

तिरंगे के रंग में रंगा एसजीआरआर विश्वविद्यालय, जोश और जज्बे के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम

शेयर करें !
posted on : अगस्त 16, 2026 2:04 पूर्वाह्न

देहरादून। राष्ट्रभक्ति, गौरव और उत्साह से सराबोर वातावरण में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं एसजीआरआर समूह के सभी संस्थानों में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। तिरंगे के रंग में सजे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में देश के स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति अपने दायित्वों की भावना को अभिव्यक्त किया।

श्री दरबार साहिब परिसर में सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुबह 8ः00 बजे राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने सुबह 9ः00 बजे राष्ट्रध्वज फहराया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक है, जब हम अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को भी समझें। विश्वविद्यालय का दायित्व केवल विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे जिम्मेदार, संवेदनशील और सक्षम नागरिक तैयार करना है, जो समाज और राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि एसजीआरआर विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को लगातार मजबूत कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। परिसर में गूंजते देशभक्ति के गीतों और भारत माता के जयघोष से वातावरण पूरी तरह राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर, सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तिरंगे के रंग में रंगा एसजीआरआर विश्वविद्यालय, जोश और जज्बे के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम
  • रुद्रप्रयाग से उड़ान, ऑक्सफोर्ड में सम्मान – पहाड़ के बेटे डॉ. केएस पंवार ने विश्व पटल पर बढ़ाया देवभूमि का मान
  • कुंभ मेला कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मेलाधिकारी सोनिका ने किया ध्वजारोहण 
  • श्रमिकों के हितों को लेकर सरकार संवेदनशील – आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक
  • टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया; दो की तलाश युद्धस्तर पर
  • महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में किया ध्वजारोहण, अधिकारियों-कर्मचारियों से कर्तव्यनिष्ठा और पारदर्शिता से कार्य करने का आह्वान
  • स्वतंत्रता की महत्ता को समझते हुए विकसित भारत के निर्माण में दें योगदान – आईएएस निधि यादव
  • स्वतंत्रता की महत्ता को समझते हुए विकसित भारत के निर्माण में दें योगदान – IAS निधि यादव
  • अमर शहीद जगदीश वत्स को श्रद्धांजलि, नवंबर में भव्य एलुमनाई मीट के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा
  • नई टिहरी में ‘हर घर तिरंगा’ की गूंज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.