posted on : मार्च 29, 2022 2:55 अपराह्न
रिखणीखाल । महाविद्यालय रिखणीखाल में मुख्यमंत्री नवाचार योजना के अंतर्गत मशरूम खेती प्रशिक्षण केंद्र मे मशरूम खेती पर सात दिवसीय कार्यशाला व हेंड्स ओंन ट्रेनिंग का समापन किया गया | जिसमें छात्र छात्राओं व स्थानीय नागरिकों को मशरूम खेती के संबंध में सैधांतिक ज्ञान व प्रायोगिक अनुभव प्रदान किये गये ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ विपिन पंवार ने यूनिफायरस सोशल वेंचर प्रा. लिमिटेड देहरादून को धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग से यह कार्यशाला व हैंड्स ओंन ट्रेनिंग का कार्य सफलता पूर्वक संपन्न हुआ । साथ ही छात्र छात्राओं तथा स्थानीय नागरिकों को बधाई दी और कहा कि महाविद्यालय स्तर पर मशरूम की खेती के प्रशिक्षण से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा व वोकल फॉर लोकल के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा ।आयोजित सभा मे प्रशिक्षण केंद्र की नोडल अधिकारी डॉ लक्ष्मी जोशी ने कहा कि महाविद्यालय स्तर पर प्रशिक्षित छात्रों के कौशल विकास हेतु भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम किये जायेंगे तथा साथ ही उपस्थित समस्त छात्र छात्राओं एवं स्थानीय जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर डॉ मनोज नौटियाल, डॉ सुनील चौहान, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा समस्त छात्र छात्राएं व स्थानीय लोग मौजूद रहे ।





Discussion about this post