सोमवार, अप्रैल 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अप्रैल में लौटी कड़ाके की सर्दी : बद्रीनाथ, हेमकुंड और औली में ताज़ा बर्फबारी, तैयारियों पर मौसम की मार

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 7, 2026 2:25 पूर्वाह्न

चमोली : अप्रैल के पहले सप्ताह में भी उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। सोमवार को बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली में हुई जबरदस्त बर्फबारी ने पूरी घाटी को चांदी जैसी सफेद चादर से ढक दिया है। पिछले 24 घंटों से जारी बारिश और बर्फबारी के चलते जहाँ एक ओर जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं तापमान में आई भारी गिरावट ने अप्रैल में ही दिसंबर-जनवरी जैसी कड़ाके की ठंड का अहसास करा दिया है।

बद्रीनाथ धाम में कपाट खुलने की तैयारियों के बीच खराब मौसम अब बाधा बनने लगा है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के पूर्व उपाध्यक्ष और स्थानीय निवासी किशोर पंवार ने बताया कि लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई कि यदि मौसम का यही रुख रहा तो आगामी यात्रा व्यवस्थाओं और तैयारियों को समय पर पूरा करने में बड़ी चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। कपाट खुलने से पहले बढ़ती ठंड ने प्रशासन और स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

दूसरी ओर, इस बेमौसम बर्फबारी ने पर्यटकों के चेहरे खिला दिए हैं। होटल कारोबारी अजय भट्ट का कहना है कि औली में जहाँ इस समय हल्की गर्मी शुरू हो जाती थी, वहां अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उन्होंने बताया कि पर्यटकों के लिए यह बर्फबारी किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है; सैलानी अप्रैल के महीने में दिसंबर जैसे मौसम और ताजी बर्फ का लुत्फ उठा रहे हैं। हालांकि, बदलते मौसम ने व्यवस्थाओं के मोर्चे पर कुछ परेशानियां जरूर खड़ी की हैं, लेकिन कुदरत के इस विहंगम दृश्य ने तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रसिद्ध समाजसेवी वैद्य टेक वल्लभ ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, नेशनल अवार्ड से सम्मानित
  • डीएम सविन बंसल के निर्देशन में काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा
  • बदरीनाथ यात्रा को लेकर फील्ड में उतरे प्रभारी मंत्री, व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • युवा सेवा दल का रक्तदान शिविर, धस्माना ने किया शुभारंभ
  • फेसबुक फ्रेंडशिप बनी ठगी का जाल, आरोपी रुड़की से गिरफ्तार
  • सीएम धामी ने नमामि गंगे के तहत बने अखंड परमधाम घाट का किया लोकार्पण
  • 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, डोली यात्रा शुरू
  • श्रद्धालुओं के लिए खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट
  • डीएम सविन बंसल के निर्देश पर अवैध गैस कारोबार पर बड़ी कार्रवाई; 32 सिलेंडर, 4 गैस रिफिलिंग उपकरण जब्त, 327 सिलेंडरों से लदा वाहन कब्जे में, मुकदमा दर्ज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.