बुधवार, सितम्बर 3, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस गीता सिंह को डॉ. अंबेडकर फेलोशिप नेशनल अवार्ड से किया गया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : मार्च 13, 2025 2:39 पूर्वाह्न
कोटद्वार : अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च के उपलक्ष में कण्वाश्रम मार्ग में बोक्सा जनजाति स्कूल मे स्वराज समिति के तत्वाधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर सर्व धर्म प्रार्थना एवं गांधी जी के प्रिय भजन गाए गए. कार्यक्रम में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस गीता सिंह को डॉक्टर अंबेडकर फेलोशिप नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह अवार्ड उन्हें भारतीय दलित साहित्य अकादमी के द्वारा दिया गया.
आपको अवगत करा दे कि यह अवार्ड गीता सिंह को 08 दिसंबर 2024 को दिल्ली में भारतीय दलित साहित्य अकादमी के सम्मान समारोह 2024 में भारतीय दलित साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सोहन पाल सुमनाक्षर के द्वारा सम्मानित किया जाना था किन्तु गीता सिंह के दिल्ली सम्मान समारोह में न पहुंचने के कारण उन्हें यह सम्मान अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्वोदयी पुरुष डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य के द्वारा डॉ अंबेडकर फेलोशिप नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह अवार्ड उन्हें वंचित, शोषित, व उपेक्षित वर्ग दीन दुखियों की सेवा और बच्चों व महिलाओं में निरंतर जन जागरण का कार्य करने हेतु प्रदान किया गया है. इस अवसर पर उनके साथ ही प्रशांत कुमार चौधरी को महात्मा ज्योतिबा फुले फेलोशिप नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया व मंजू रावत को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण द्वारा सम्मानित किया जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया.
डॉक्टर सुरेंद्र लाल आर्य सर्वोदय पुरुष ने कहा कि गीता सिंह, मंजू रावत व प्रशांत चौधरी सम्मान के उचित पात्र हैं. इनका जीवन समाज सेवा को समर्पित है. कार्यक्रम की अध्यक्षता शशि प्रभा ने वह संचालन शूरवीर खेतवाल ने किया. इस अवसर पर मोती देवी, दमयंती देवी, सुशीला देवी, आशा देवी रामेश्वरी देवी, गोमती देवी, कबूतरी देवी, संपत्ति देवी, सविता बिष्ट, सुशीला देवी प्, यारी देवी, आशा रावत, सुशीला देवी, विद्या देवी, रोशनी देवी, रूपा देवी, सुमन लता, गीता बिष्ट, आशा असवाल, सीमा देवी, विमला गढ़वाली, उषा देवी विनाय बिष्ट आदि शामिल रहे.
भारतीय दलित साहित्य अकादमी जिसे BDS के नाम से भी जाना जाता है, एक संगठन है जिसकी स्थापना बाबू जगजीवन राम जी ने 1984 मे डॉ बी आर अम्बेडकर के दलितों के न्याय एवं समानता के सपने को साकार करने व दलित साहित्य को बढ़ावा देने के लिए की थीं. वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस गीता सिंह ने नशे के खिलाफ व आवारा पशुओं के खिलाफ आंदोलन शिक्षा उन्न्यन के लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति महिलाओ व बालक बालिकाओं के लिए शिक्षा एवं उनके कानूनी अधिकारो के प्रति जागरूक करने का अभियान जारी है सर्व समाज के वँचित एवं शोषित लोगो को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का अभियान ततपरता से विभिन्न सामाजिक संस्था एवं संगठनों के सहयोग से किया जा रहा है गीता सिंह ने कोटद्वार के सम्पूर्ण निगम क्षेत्र मे महिलाओ के स्वयं सहायता समूहो के गठन कर छोटी छोटी बचत कर महिलाओ की आर्थिकी को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है, महिलाओ को तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ व प्रशिक्षण स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को दिलाया गया गीता सिंह के द्वारा द कोटद्वार नगर निगम मे स्वयं सहायता समूहो का पंजीकरण कर शहरी विकास विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य निरंतर जारी है
वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस गीता सिंह के द्वारा क्षेत्र के लोगों के लिये लगातार कार्य किये जा रहे हैं. उनके द्वारा बुजुर्ग एवं विधवा महिलाओं की पेंशन बनवाने के साथ हर किसी के सुख दुःख में खड़ी रहती हैं. गीता सिंह समाज सेवा को अपना कर्म मानकर हमेशा गरीबों के सेवा में सदैव समर्पित रहती हैं. गीता सिंह के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग जनों, महिलाओं एवं बेजुबानों के लिए सराहनीय कार्य किये हैं. उनके द्वारा कोरोना काल में भी बहुत ही सराहनीय कार्य किये गये हैं. वह क्षेत्र हित के लिए लगातार कार्य करती नजर आ रही हैं.
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4

हाल के पोस्ट

  • अपणि भाषा, अपणि शान एसजीआरआरयू में गढ़वाली संस्कृति को मिला नया आयाम
  • नेस्‍ले इंडिया ने आपदाग्रस्त उत्तरकाशी के लिए भेजी राहत सामग्री, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से राहत किट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने झंडीचौड़ और कलालघाटी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कहा – स्वास्थ्य केंद्र में ही उपलब्ध करवाएं दवाई, बाहर की दुकानों पर भेजना करें बंद
  • भारत का आर्थिक मंथन और विकास का अमृत
  • उच्च शिक्षा में आधा दर्जन महाविद्यालयों के प्राचार्यों को मिली पदोन्नति, विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद नई तैनाती का आदेश जारी
  • पीएम-श्री स्कूलों की स्थापना को बनेगी ब्लॉक स्तरीय समिति – डॉ. धन सिंह रावत
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
  • एसटीएफ और रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 02 ऑटोमैटिक पिस्टल व 02 मैगजीन के साथ 01 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
  • सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने ग्रामोत्थान परियोजना के तहत स्थापित बीज बैंक का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल एवं विधायक विक्रम सिंह नेगी की उपस्थिति में प्रतापनगर में सम्पन्न हुआ तहसील दिवस, 70 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.