posted on : दिसम्बर 17, 2021 4:36 अपराह्न
कोटद्वार। वरिष्ठ नागरिक मंच ने शासन से गोखले मार्ग से अतिक्रमण हटाये जाने की मांग की है। इस संबंध में संगठन के प्रचार एवं प्रसारण सचिव आरसी कोठारी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।ज्ञापन में कहा गया है कि गोखले मार्ग पर अतिक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मार्ग के दुकानदार अपनी दुकान के आगे सड़क पर फल सब्जी वाले बिठाकर किराया वसूलते हैं। जिससे स्थित प्रतिदिन बदत्तर होती जा रही है। उधर नगर निगम प्रशासन भी दो तीन महीनों में एक बार खानापूर्ति के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाता है। जिसके कुछ घंटों बाद स्थिति जस की तस बन जाती है। उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग पर अतिक्रमण होने से वाहन संचालन तो दूर राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रखा है। उक्त मार्ग पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।




