posted on : सितम्बर 17, 2021 12:25 अपराह्न
देहरादून : SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट, देहरादून एवं पूरे राज्य में व्यवस्थापित SDRF की विभिन्न पोस्टों पर आज विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। भगवान विश्वकर्मा की जयंती के उपलक्ष्य में आज समस्त अस्त्रों-शस्त्रों,उपकरणों,वाहनों एवं मशीनों की विधिवत पूजा की गई। भगवान विश्वकर्मा हर काल मे सृजन के देवता रहे है। सम्पूर्ण सृष्टि में समस्त सृजनात्मक वस्तु, जिनसे जीवन संचालित होता है, वह भगवान विश्वकर्मा की ही देन है। इसलिए आज उनके जन्मदिवस पर उनकी पूजा कर उन्हें उनके सृजन के लिए धन्यवाद दिया गया व आने वाली सभी रुकावटों एवं समस्याओं को दूर करने हेतु प्रार्थना की गई। उक्त अवसर पर सेनानायक SDRF नवनीत सिंह, उप-सेनानायक अजय भट्ट, सहायक सेनानायक प्रकाश देवली, शिविरपाल राजीव रावत एवं अन्य अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे।