posted on : अप्रैल 25, 2021 10:09 अपराह्न
जोशीमठ / चमोली : डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम चमोली द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि पीपलकोटी के पास एक बाइक खाई में गिरी है. सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर रोप व रस्सियों की सहायता से 350 फीट गहरी खाई में उतर कर शव को बरामद किया जिसे बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया.
- मृतक का विवरण :- ऋषि राम पुत्र हरीश लाल, पता हेलंग, जोशीमठ उम्र – 18 वर्ष



Discussion about this post