शनिवार, मई 10, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बोली एवं भाषाओं के उत्थान पर विद्धवतजनों ने एकसुर में किया समर्थन

शिक्षा में वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली की भूमिका तथा भारतीय भाषाओं में इसका अनुप्रयोग विषय पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का समापन

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 28, 2023 10:55 अपराह्न
 

 विद्ववतजनों ने कहा बिना बोली भाषाओं के उत्थान के समाज व देश का उत्थान सम्भव नहीं

देहरादून। अपनी मां , अपनी माटी और अपनी भाषा को हमेशा याद रखना चाहिए। वर्तमान दशक ज्ञान का दशक है। इस दशक में भाषा ने ज्ञान को चुना है। मेरी भाषा मेरा अभिमान है। इस विचार को देश भर में एक क्रांति के रूप में फैलाने की आवश्यकता है। वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग, भारत सरकार, नई शब्दावली, इसके निर्माण, प्रयोग व प्रचार प्रसार को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहा है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में देश के विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों से आए कुलपतियों, भाषा विशेषज्ञों एवं विद्धवतजनों ने दो दिवसीय सम्मेलन में तकनीकी शब्दावली व भाषा से जुडे़ शोध एवं नवीन अनुसंधानों पर गहनता से मंथन किया। सम्मेलन के दूसरे दिन समापन अवसर पर बोली एवं भाआओं के उत्थान, सरंक्षण एवं संवद्धन से जुड़े बिन्दुओं का भी विद्धतजनों ने एकसुर में समर्थन किया। सेमेनार के दूसरे दिन शोधार्थियों ने शोधपत्र प्रस्तुत किए।
 

 

शनिवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के  स्कूल आफ मैनेजमेंट एण्ड कामर्स स्टडीज की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ। कार्यक्रम में डाॅ सुलेखा डंगवाल, कुलपति, दून विश्वविद्यालय ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने कहा कि देश में बोली एवं भाषाओं को समृद्ध व पहुंच योग्य बनाने  के लिए विद्धवतजनों को भी आगे आकर अपनी भूमिका निश्चित करनी होगी। अंग्रेजी भाषा को ज्ञान के साथ जोड़कर किसी व्यक्ति की रचनात्मकता की तुलना नहीं की जा सकती है। अंग्रेजी भाषा बोलने के उपनिवेशवाद का वह दौर अब अस्त की ओर है जब केवल धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने वाले को ही विद्वता का पैमाना माना जाता था। उन्होंने कहा कि भाषा को ज्ञान के साथ जोड़कर रचनात्मकता का हास नही किया जा सकता है। अपनी भाषा के बारे में सही समझ व ज्ञान रखकर अपने किसी भी पेशेवर पढ़ाई की महारथ हासिल कर सकते हैं। जर्मनी चीन जैसे देश इसका ज्वलंत उदाहरण हैं। 
 श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एण्ड कामर्स स्टडीज की डीन एवं सम्मेलन की समन्वयक डाॅ पूजा जैन ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी शब्दावली की उपयोगिता एवं विभिन्न आयामों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग के सहायक निदेशक जय सिंह रावत ने जानकारी दी कि आयोग का ध्येय है कि आयोग के द्वारा जो भी शब्दावली व नए प्रयोग किए जा रहे हैं वह आमजन तक पहुंचें व उनका व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार हो। 
हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ के.एन.जीना ने मनोविज्ञान को भाषा के महत्व के साथ जोड़कर कई उदाहरण प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि कोई भी भाषा अपने साथ बहुत बड़ा इतिहास लेकर साथ चलती है। मुख्य वक्ता स्मिता झा, आईआईटी रुड़की ने कहा कि 21वीं सदी में देश विकासशील देश की श्रेणी में यह चिंताजनक विषय है। उन्होंने प्रधानमंत्री की मुहिम समृद्धि से सिद्धि तक के वाक्य को दोहराते हुए मेक इन इंडिया को मजबूत बनाने की वकालत की। कार्यक्रम में  प्रोफेसर गिरीश नाथ झा, अध्यक्ष वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग, भारत सरकार, ने वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग की ओर से देश भर में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तारपूवर्क जानकारी दी। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय जैनिथ 2025 का रंगारंग आगाज़, पहले दिन लोकप्रिय भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव और डीजे कशिश की प्रस्तुतियों ने समा बांधा
  • यह हमला नहीं, विश्व कल्याण का अनुष्ठान है – मोरारी बापू
  • बिना छाती खोले पहली बार हार्ट की बाईपास सर्जरी, एम्स के चिकित्सकों ने दिखाया कौशल, किया कमाल
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व रेड क्रॉस दिवस का आयोजन
  • सीओ श्रीनगर अनुज कुमार के नेतृत्व में श्रीनगर कस्बे में पुलिस का चला डोर-टू-डोर सत्यापन व चेकिंग अभियान
  • जिन्होंने मांग का सिंदूर उजाड़ा, हमारी सेना नें उन्हें उजाड़ फेका – रेखा आर्या
  • पाक को मिल रहा करारा जवाब – कर्णवाल
  • हेमकुंड साहिब की तैयारियां समय पर – डीएम संदीप तिवारी
  • परीक्षा केंद्रों पर रहेगी धारा 163 लागू
  • बरसात से पूर्व पूरा करें स्लाइड जोन ट्रीटमेंट के कार्य – डीएम संदीप तिवारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.