रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सिंगल यूज़ प्लास्टिक को बोलें “नमस्ते”! हरिद्वार की 04 “ग्रीन चौकी” बनीं गेम-चेंजर

शेयर करें !
posted on : अगस्त 5, 2026 12:07 पूर्वाह्न

हरिद्वार : कांवड़ मेला-2026 के दौरान स्वच्छ एवं हरित कांवड़ यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार ने एक अभिनव पहल करते हुए संपूर्ण कांवड़ मार्ग पर चार ‘ग्रीन चौकी’ स्थापित की हैं। ये चौकियाँ पुल जटवाड़ा, कांवड़ पटरी प्रेमनगर, ऋषिकुल तथा सीसीआर चौक पर संचालित की जा रही हैं।

इन ग्रीन चौकियों पर नगर निगम के स्वयंसेवक (वॉलंटियर्स) तैनात हैं, जो श्रद्धालुओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के पर्यावरण, गंगा और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। जो श्रद्धालु प्लास्टिक पॉलीथिन अथवा अन्य सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पाए जाते हैं, उनसे वह प्लास्टिक लेकर उसके स्थान पर कम्पोस्टेबल ग्रीन बैग निःशुल्क वितरित किए जा रहे हैं।

नगर निगम की यह पहल केवल प्लास्टिक बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि ‘ग्रीन चौकी’ पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित की गई हैं। यहाँ श्रद्धालुओं को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान बताए जा रहे हैं तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को अधिक स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी बनाना है।

नगर निगम ने इस अभियान से जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा है। कृष्णा नगर वार्ड के पार्षद परमिंदर सिंह गिल ने ग्रीन चौकी का निरीक्षण कर नगर निगम की इस अभिनव पहल की सराहना की तथा इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास बताया।

यह अभियान नगर आयुक्त आईएएस नंदन कुमार के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। इस दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार तथा नगर निगम की टीम उपस्थित रही।

नगर निगम हरिद्वार का विश्वास है कि ‘ग्रीन चौकी’ कांवड़ मेला-2026 के दौरान सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के साथ-साथ लाखों श्रद्धालुओं तक पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ध्यानी की संघर्षपूर्ण पत्रकारिता यात्रा
  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.