सतपुली : नयारघाटी के ग्राम चमोलीसैण के दिगमोहन नेगी को आम आदमी पार्टी के द्वारा आप प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष तथा मनोहर लाल पहाड़ी को पौड़ी प्रभारी बनाये जाने पर नयारघाटी के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं मे खुशी है । नयारघाटी के जाने माने समाजसेवी ओर आम आदमी पार्टी से हाल ही मे जुड़े दिगमोहन सिंह नेगी को प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष तथा पुर्व ज़िला पंचायत सदस्य मनोहर लाल पहाड़ी को पार्टी द्वारा पौड़ी प्रभारी बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया । खुशी व्यक्त करने वाले कार्यकर्ताओ मे सन्दीप नेगी, युद्घवीर सिंह, राजेश, देवकिशोर नेगी मद्रासी भाई, धीरज कोली, पीताम्बर सिंह, अब्बल सिंह, मलिकराज डोबरियाल,प्रेम सिंह असवाल आदि रहे l




Discussion about this post