सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सर्व समाज सेवा संगठन ने बढ़ाया सेवा का हाथ, कांवड़ियों को बांटे फल और पेयजल

शेयर करें !
posted on : अगस्त 10, 2026 12:41 पूर्वाह्न
  • बारिश के बीच बोट क्लब चौराहे पर शिवभक्तों की सेवा, पदाधिकारियों ने कहा – कांवड़ियों की सेवा से मिलता है पुण्य लाभ

रुड़की। श्रावण मास में शिवभक्ति के साथ सेवा का सिलसिला भी जारी है। सर्व समाज सेवा संगठन की ओर से बोट क्लब स्थित चौराहे पर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए फल एवं पेयजल का वितरण किया गया। बारिश के बीच संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य सेवा कार्य में जुटे रहे और यात्रा पर जा रहे कांवड़ियों को फल व पेय पदार्थ वितरित किए।

कांवड़ियों की सेवा पुण्य का कार्य : रमेश सेमवाल

कार्यक्रम के दौरान पंडित रमेश सेमवाल ने कहा कि शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा पुण्य का कार्य है और श्रावण मास में इसका विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इस पावन माह में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना में लीन रहते हैं। ऐसे में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों की सेवा करना भी पुण्य का अवसर है।

उन्होंने समाजसेविका एवं संगठन की अध्यक्षा नीलम चौधरी की ओर से किए जा रहे सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इसी प्रकार निरंतर कार्य किए जाने चाहिए। उन्होंने नीलम चौधरी को समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़कर कार्य करने का आशीर्वाद दिया।

श्रावण में सेवा का विशेष महत्व : नीलम चौधरी

संगठन की अध्यक्षा नीलम चौधरी ने कहा कि श्रावण मास में शिवभक्तों की सेवा का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों की सेवा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार सेवा कार्यों में आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से भविष्य में भी सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।

बारिश के बीच सेवा में जुटे संगठन के सदस्य

बारिश के बावजूद संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य बोट क्लब चौराहे पर कांवड़ियों की सेवा में जुटे रहे। उन्होंने यात्रा मार्ग से गुजर रहे शिवभक्तों को फल एवं पेय पदार्थ वितरित किए। सेवा कार्य में संगठन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में अध्यक्षा नीलम चौधरी, पंडित रमेश सेमवाल, सेवानिवृत्त कर्नल रविंद्र बंसल, आशीष सिंह, किरण पटेल, मोनी सिंह, शिवानी, रीता शर्मा, सुरेंद्र सिंह, पारुल, कुन्तेश, सुषमा बंसल, सतेंद्र चौधरी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नीलकंठ कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन अलर्ट, 24 घंटे तैनात पांच जेसीबी
  • मानसून की फुहारों से निखरी विश्व धरोहर फूलों की घाटी में पर्यटकों की बहार, सीजन में पहुंचे 18856 सैलानी
  • हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति के विविध कार्यक्रम
  • सावन महीने में शिवपुराण महिमा से गूंज रहा शंकराचार्य का मठ
  • 19 सीटों पर कांग्रेस को तलाशने होंगे नए उम्मीदवार, दावेदारों को साधना चुनौती
  • तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित हुईं पौड़ी की छह मातृशक्ति
  • हर घर तिरंगा यात्रा में सीएम धामी का आह्वान, स्वतंत्रता दिवस पर हर घर फहराएं तिरंगा
  • उत्तराखंड : रेलवे स्टेशन में संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप
  • फुकेट-दिल्ली उड़ान के पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव होने का दावा, एयर इंडिया ने नहीं की पुष्टि
  • कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.