सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित हुईं पौड़ी की छह मातृशक्ति

शेयर करें !
posted on : अगस्त 10, 2026 1:24 पूर्वाह्न

देहरादून/पौड़ी : वीरांगना तीलू रौतेली जयंती के अवसर पर प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह में जनपद पौड़ी गढ़वाल की छह महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए पौड़ी की प्रियंका पंत थपलियाल को तीलू रौतेली पुरस्कार तथा पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार प्रदान किया। सम्मानित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं 51-51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गयी।

जनपद पौड़ी की प्रियंका पंत थपलियाल को समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2019 में ‘आह्वान संस्था’ की स्थापना कर उन्होंने महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़ा तथा दोना-पत्तल, डिस्पोजेबल ग्लास निर्माण सहित विभिन्न गतिविधियों के लिए प्रशिक्षण एवं सहयोग दिया। उन्होंने सैनिटरी नैपकिन यूनिट स्थापित कर किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पीएमईजीपी एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से करीब 650 लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने में सहयोग किया तथा 200 से अधिक महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा उन्होंने पौड़ी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 600 से अधिक लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाएं उपलब्ध कराईं।

जनपद पौड़ी के विभिन्न विकासखंडों से पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें नैनीडांडा के जमनधार आंगनबाड़ी केंद्र की दर्शनी देवी, दुगड्डा के नयाबाद-2 केंद्र की माधुरी देवी, पाबौ के बुरांसी केंद्र की संगीता देवी, पोखड़ा के चोपड़ा केंद्र की तुलसी तथा बीरोंखाल के सुकई केंद्र की रेनू देवी शामिल हैं।

इन सभी कार्यकत्रियों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का नियमित संचालन, बच्चों के वजन एवं लंबाई की निगरानी, पोषण दिवस एवं स्वास्थ्य-पोषण शिक्षा दिवस का आयोजन, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण सुनिश्चित कराने जैसे कार्य प्रभावी ढंग से किए जा रहे हैं। साथ ही पोषण ट्रैकर एप पर लाभार्थियों का विवरण अद्यतन करने, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरण तथा अन्य विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सराहनीय कार्य किया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि प्रियंका पंत थपलियाल द्वारा महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उनके प्रयासों को देखते हुए उन्हें इस वर्ष राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रियंका पंत थपलियाल का कार्य अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायी है। साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद के पांच विकासखंडों से चयनित पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं एवं विभागीय दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्थानीय बाजार ने बदली पहाड़ के किसानों की तस्वीर, 8901 किसानों को मिला 1.85 करोड़ का भुगतान
  • अंतिम चरण में कांवड़ यात्रा, हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, डाक कांवड़ के अंतिम दिनों में बढ़ी शिवभक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना कर मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ियों के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, 11वें दिन 31,739 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार
  • मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
  • कांवड़ मेले के 11वें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 60.70 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना, अब तक 3 करोड़ 80 लाख 18 हजार कांवड़िए हरिद्वार से अपने गंतव्य को हुए रवाना, बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन-पुलिस ने संभाली व्यवस्थाएं
  • मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5990 रुपये नकद बरामद
  • विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
  • कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून
  • मुख्यमंत्री धामी ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का किया आवाह्न
  • कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली उन्नति शर्मा को मेयर सौरभ थपलियाल ने किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.