मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने किया मण्डल संस्कृत महाविद्यालय का निरीक्षण, छात्राओं को छात्रवृत्ति योजनाओं की दी जानकारी

शेयर करें !
posted on : मई 8, 2026 3:44 अपराह्न
  • संस्कृत एवं आधुनिक शिक्षा के समन्वय पर जोर, सचिव ने छात्रों को गणित-विज्ञान पढ़ने के लिए किया प्रेरित
चमोली : सचिव संस्कृत शिक्षा उत्तराखंड दीपक कुमार ने श्री 1008 स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती संस्कृत महाविद्यालय, मण्डल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। महाविद्यालय की आचार्या मंगला पुरोहित ने उन्हें देवभूमि गजेटियर पुस्तक भेंट कर स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान सचिव संस्कृत शिक्षा ने विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से विषयगत पाठ्यचर्चा करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को संस्कृत संस्थान उत्तराखंड द्वारा संचालित गार्गी छात्रवृत्ति एवं अम्बेडकर छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकाधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों को संस्कृत शिक्षा के साथ गणित एवं विज्ञान विषयों के अध्ययन के लिए भी प्रोत्साहित किया।
इस दौरान सचिव ने महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक हरिप्रसाद सती का सम्मान किया तथा अध्यापकों को दैनिक समाचार वाचन एवं गीता शिक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने महाविद्यालय परिसर, छात्रावास एवं अनन्त अम्बानी पुस्तकालय का निरीक्षण किया। पुस्तकालय समन्वयक कृष्णानन्द पंत ने उन्हें पुस्तकालय में संरक्षित पाण्डुलिपियों की जानकारी दी। छात्रावास निरीक्षण के दौरान सचिव ने बेहतर रखरखाव एवं विद्यार्थियों को नवाचार और आधुनिक ज्ञान से जोड़ने पर बल दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य भोला दत्त सती ने सचिव द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का आश्वासन दिया। सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा जनपद चमोली एमआर मैंदुली ने भी विद्यालय/महाविद्यालय का सघन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर ग्राम सभा मण्डल की प्रधान, बड़गांव की प्रधान, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनार्दन प्रसाद नोटियाल, कृष्णानन्द पंत, रमेश सती तथा श्री बदरीश-कीर्ति संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय डिम्मर-सिमली के प्राचार्य डॉ. माताराम पुरोहित सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

1 of 2
- +

1.

2.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
  • मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
  • पहाड़ की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद मैराथन में जीता रजत
  • CM धामी ने सुनी मन की बात, बोले- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की नींव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.