posted on : सितम्बर 7, 2022 5:12 अपराह्न
कोटद्वार । सफाई कर्मियो की हड़ताल के चलते नगर निगम के वार्डों में फैली गंदगी को लेकर पार्षदगण बुधवार को नगर आयुक्त से मिले । कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमराने का आरोप लगाते हुए नगर निगम के कुछ पार्षदों ने निगम आयुक्त से मुलाकात कर सफाई कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए सफाई को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की मांग की । पार्षदों का कहना था कि उनके वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमरा रखी है। जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है । पार्षदों ने कथित रूप से नगर निगम प्रशासन पर अपने मूल कार्यों की जगह दूसरे कार्यों पर अधिक ध्यान देने का आरोप लगाया। ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वाले पार्षदों में प्रवेन्द्र रावत, सूरज प्रसाद कांति, विजेता, बीना देवी, गीता नेगी, कुलदीप कम्बोज आदि पार्षदो के हस्ताक्षर थे ।



