मंगलवार, जून 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भू-धंसाव को रोकने के कार्यों पर संघर्ष समिति ने उठाए सवाल

शेयर करें !
posted on : मई 3, 2026 5:00 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने जोशीमठ नगर में भू-धंसाव को रोकने के लिए चल रहे स्थिरीकरण कार्यों की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर सवाल खडा करते हुए कहा कि  इससे जोशीमठ को पटरी पर लाने की व्यवस्था लडखडा जाएगी।

समिति के संयोजक अतुल सती, अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख प्रकाश रावत, प्रवक्ता कमल रतूड़ी आदि ने  गोपेश्वर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि स्थिरीकरण कार्यों से जुड़ी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। इससे यह समझना मुश्किल है कि किन तकनीकी उपायों को अपनाया जा रहा है। जल निकासी और सीवरेज व्यवस्था भी विशेषज्ञों की राय के अनुरूप नहीं की जा रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में 600 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य विभिन्न स्थानों पर संचालित हैं, लेकिन इनके चयन को लेकर स्पष्ट नीति नजर नहीं आती। विष्णुप्रयाग, नरसिंह मंदिर मार्ग, सुनील और मारवाड़ी जैसे क्षेत्रों में कार्य हो रहे हैं, जबकि सिंहधार, मनोहरबाग, गांधीनगर और रविग्राम जैसे अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्रों को प्राथमिकता से बाहर रखा गया है। इससे स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।

समिति ने वैज्ञानिक अध्ययनों और विशेषज्ञों के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि जोशीमठ के नीचे लगभग 80 मीटर गहराई पर ठोस चट्टान (सॉलिड रॉक) मौजूद है। ऐसे में केवल 10-12 मीटर की गहराई तक रॉक बोल्टिंग करना दीर्घकालिक सुरक्षा के लिए पर्याप्त नहीं माना जा सकता। इसके अलावा अलकनंदा नदी की दिशा में भूमि के खिसकने की गति बढ़ने की बात भी सामने आई है। यह स्थिति को और गंभीर बनाती है।

वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों द्वारा सेटेलाइट इमेजरी और जमीनी सर्वेक्षण के आधार पर धंसाव की गति में वृद्धि और भविष्य में बड़े खतरे की आशंका जताई गई है। इसके  बावजूद विशेषज्ञों के अध्ययनों को स्थिरीकरण कार्यों की योजना में शामिल नहीं किया जा रहा है। समिति ने इसे धन के दुरुपयोग और दीर्घकालिक खतरे को नजरअंदाज करने जैसा बताया।

पुनर्वास के मुद्दे पर समिति ने आरोप लगाते हुए कहा कि तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रभावित परिवारों के लिए भूमि का मूल्य निर्धारण, मुआवजे की दरें और पुनर्वास की ठोस कार्ययोजना तय नहीं की गई है। इससे हजारों परिवार अनिश्चितता और मानसिक तनाव के बीच जीवनयापन कर रहे हैं। उनका कहना था कि जनवरी 2013 के बाद जोशीमठ की भूगर्भीय और भौगोलिक स्थिति के मध्यनजर वैज्ञानिक अध्ययनों को स्थितिकरण के कार्यों का आधार बनाया जाना चाहिए। जनवरी 2023 में देश के शीर्ष 8 संस्थानों की रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि भविष्य में जोशीमठ की स्थिरीरता को लेकर और अध्ययन/समीक्षा की जरूरत होगी। इसलिए यह जरूरी है कि उच्च स्तरीय कमेटी के माध्यम से सर्वेक्षण/समीक्षा करवाई जानी चाहिए। जोशीमठ नगर की सेना द्वारा अधिग्रहित व कब्जे वाली भूमि का प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाया जाना चाहिए। चेतावनी दी कि

यदि जल्द अतिसंवेदनशील क्षेत्रों के ट्रीटमेंट और पुनर्वास की प्रक्रिया नहीं अपनाई गई तो प्रभावितों को सड़कों पर उतरने को विवश होना पड़ेगा। 

इस दौरान दीपक टम्टा, सचिन रावत, ऋतिक राणा, कुशलानंद डिमरी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री तथा भारत सरकारी आपदा प्रबंधन मंत्रालय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर प्रभावितों की समस्याओं के निदान की मांग की।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उफतारा सम्मान से नवाजे गए युवा कवि-पत्रकार दीपक कैंतुरा, लोकभाषा और संस्कृति संरक्षण में योगदान को मिली पहचान
  • दून गर्ल्स स्कूल ने प्रथम मुरादाबाद एलुमनाई मिलन के साथ पूर्व छात्रा नेटवर्क को किया सशक्त
  • मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मानसून को लेकर एक्शन मोड पर रहेंगे सभी जिलाधिकारी
  • दहेज उत्पीड़न मामले का फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां
  • मांगों को लेकर गोपेश्वर में गरजी भोजनमाताएं
  • कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, खाई में पेड़ पर अटकी कार से दो युवाओं को पुलिस ने सकुशल निकाला
  • रोजगार मेले में 39 युवाओं को मिली नौकरी, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
  • कोचिंग सेंटरों के लिए सख्त नियम बनाने की मांग
  • पौड़ी गढ़वाल : जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं पर हुई प्रभावी सुनवाई, अधिकांश मामलों का मौके पर समाधान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.