बुधवार, अप्रैल 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की निर्माणाधीन सैन्य धाम की प्रगति की समीक्षा, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 28, 2025 11:49 अपराह्न

देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सचिवालय में निर्माणाधीन सैन्य धाम की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव आनंद वर्धन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्यों को पूरी गति से पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जून माह में हर हाल में सैन्य धाम का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए।

मंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया और समयबद्धता के साथ कार्यों को संपन्न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि देहरादून के गुनियाल गांव में बन रहा सैन्य धाम सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मंत्री जोशी ने यह भी कहा कि देशभर के स्मारकों का गहन अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का डिजाइन और निर्माण कार्य किया जा रहा है। बैठक में सैन्य धाम परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। मंत्री ने कहा कि सैन्य धाम राज्य के शहीद सैनिकों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। विदित हो कि प्रदेश भर के 1734 शहीदों के आंगन की मिट्टी और गंगा-यमुना सहित अनेक पवित्र नदियों के जल का उपयोग सैन्य धाम के निर्माण में किया गया है। बैठक में सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र चौधरी, पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भूमि विवाद सुलझाकर जल्द शुरू हों हाईवे कार्य – डीएम गौरव कुमार
  • डीएलआरसी बैठक में डीएम सख्त, एक सप्ताह में समस्याएं दूर करने के निर्देश
  • सीएम धामी ने उठाई महिला अधिकारों की आवाज, नारी शक्ति वंदन बिल को बताया ऐतिहासिक
  • खाद्य सुरक्षा पर सरकार सख्त, प्रदेशभर में सघन जांच अभियान, जांच को भेजे फलों-सब्जियों के 33 नमूने, आयुक्त सचिन कुर्वे ने कहा – चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं के सेहत की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
  • मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा को लेकर विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • विशेष सत्र पर कांग्रेस का हमला, बताया जनता के पैसे की बर्बादी
  • उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र, सदन के बाहर और भीतर गरमाया माहौल
  • नगाणगांव में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन, आयुष कृष्ण नयन महाराज के प्रवचनों से श्रद्धालु भावविभोर
  • हरिद्वार में गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
  • पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत को भीषण गर्मी से राहत के संकेत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.