शुक्रवार, सितम्बर 19, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अक्टूबर माह के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा सैन्य धाम – सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 8, 2023 4:39 अपराह्न
देहरादून । सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून के सेलाकुई में पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति पछवादून द्वारा आयोजित चतुर्थ स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने कार्यक्रम उपस्थित पूर्व सैनिकों वीरांगना को स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा प्रदेश में शहीद द्वार/ स्मारकों के निर्माण कार्य अब सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है। पहले यह संस्कृति विभाग के माध्यम से कराया जाता था। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा वीरता चक्र श्रृंखला से अलंकृत सैनिकों और वीर नारियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है जिसके लिए मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा राज्य सरकार ने सैनिकों या उनके आश्रितों को मिलने वाली अनुदान राशि बढ़ाने से लेकर शहीद सैनिकों के आश्रितों को राज्य सरकार के अधीन आने वाली नौकरियों में वरीयता के आधार पर नियुक्ति देने का भी फैसला लिया गया है। सैनिकों पूर्व सैनिकों के समग्र विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों कार्य किए जा रहे है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन के अनुरूप राज्य में पांचवें धाम के रूप में देहरादून में एक भव्य ‘सैन्य धाम‘ का निर्माण किया जा रहा है,जिसका निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा अक्टूबर माह के अंत तक सैन्य धाम बनकर तैयार हो जाएगा।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा यह सैन्य धाम सभी उन वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह ना करते हुए, तिरंगे की शान एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा यह सैन्य धाम आने वाली अनेकों पीढ़ियों के लिए राष्ट्र आराधना के एक दिव्य प्रेरणा पुंज के रूप में कार्य करेगा। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में वीर नारियों को भी सम्मानित किया। इस अवसर समिति अध्यक्ष निरंजन सिंह चौहान, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, कैलाश पंत, सचिव कैप्टन सूर्य बहादुर राणा, उपाध्यक्ष खड़ग सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुसाईं, ब्रिगेडियर संदीप, कर्नल आर.एस. भंडारी, सहित कई लोग उपस्थित रहे।
मनोज जोशी
जनसम्पर्क अधिकारी
मा० मंत्री, उत्तराखंड सरकार
9410104394
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त पुल की जगह दो दिन में बना वैली ब्रिज, सीएम के निर्देशानुसार डीएम व एसएसपी ने मसूरी सड़क व वैली ब्रिज के सेफ्टी ऑडिट के उपरांत ही संचालित कराया देहरादून मसूरी आवागमन
  • नंदानगर आपदा : सड़क मार्ग बाधित होने से बढ़ी चुनौती, डीएम-एसपी ने पैदल चलकर संभाला रेस्क्यू ऑपरेशन का मोर्चा
  • थराली के आपदा प्रभावितों को कांग्रेस ने बांटी राहत सामग्री
  • लापता लोगों को सुरक्षित निकालना बनी चुनौती
  • ग्लोबल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित होगी प्रसिद्ध जागर गायिका पम्मी नवल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम बंसल ग्राउंड जीरो पर तत्पर
  • सीएम धामी ने अतिवृष्टि प्रभावित मसूरी रोड और किमाड़ी क्षेत्रों का किया निरीक्षण
  • तबाही का मंजर : नंदानगर में अतिवृष्टि से भारी नुकसान, दस जिंदगियां लापता
  • उत्तराखंड : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ शहर में भारी आक्रोश, हल्द्वानी में किया प्रदर्शन
  • नन्ही परी केस : सीएम धामी ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.