गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री के निर्देश, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम बंसल ग्राउंड जीरो पर तत्पर

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 18, 2025 11:34 अपराह्न
अतिवृष्टि में फंसे लोगों का रेस्क्यू के बाद अब मूलभूत सेवाओं को बहाल करने में जुटा जिला प्रशासन।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क एवं मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता पर करें बहाल-डीएम
 
देहरादून।  मालदेवता क्षेत्र के किसनपुरी बांडावाली में नदी का रुख मोड़ कर अनधिकृत तरीके से बडा रिजाल्ड बनाने वाले रिजाल्ट मालिक के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसनपुर बांडावाली में नदी का रूख मोड रिजाल्ट निर्माण से यहां पर करीब 150 मीटर सड़क मार्ग पूरी तरह से वासआउट हुआ है। जिससे यहां पर 06 करोड़ से अधिक की सरकारी सपंत्ति का नुकसान हुआ है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने निरीक्षण के दौरान सख्त रूख इखतियार करते हुए नदी किनारे अनधिकृत एप्रोच और रिजाल्ट निर्माण की उच्च स्तरी जांच की संस्तुति कर दी है।  देहरादून में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के बाद अब जिला प्रशासन आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी एवं अन्य जरूरी सुविधाओं को बहाल करने में जुटा है। इसको लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बुधवार को अपराह्न देर शाम तक  मालदेवता, द्वारा पुल, खैरी धनौला, किसनपुर बांडावाली और मसूरी रोड पर कोठालगेट के समीप क्षतिग्रस्त सड़क एवं मोटर पुलों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़क एवं पुलों की एप्रोच ठीक कराते हुए आवगमन शीघ्र सुचारू कराने के निर्देश दिए।
 
अतिवृष्टि के कारण कुमाल्डा, द्वारा झूला पुल की एप्रोच धस गई थी। यहां पर खेल मैदान भी पूरी तरह से वॉसआउट हुआ है। लोनिवि द्वारा यहां पर एप्रोच ठीक कर यातायात सुचारू कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने नदी को चौनलाइज करने के बाद वयारक्रेट कर पुल की एप्रोच को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए। वही जिलाधिकारी ने मालदेवता मोटर मार्ग पर किसनपुर बांडावाली में सड़क के 150 मीटर वॉसआउट पोर्सन का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां पर अनधिकृत एप्रोच बनाकर नदी का रूख पलटने और रिजाल्ट निर्माण के कारण सरकारी सपंत्ति को करीब 06 करोड़ का नुकसान पहुंचा है। जिलाधिकारी ने इस पर सख्त रूख इख्तियार करते हुए नदी का रूख पटलकर अनधिकृत एप्रोच एवं रिजाल्ट निर्माण के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कराने की संस्तुति कर दी है। साथ ही जिलाधिकारी ने लोनिवि को यहां पर नदी को चौनलाइज करते हुए शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए है।  मालदेवता केशरवाला में वॉसआउट मोटर मार्ग का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने वायरक्रेट लगाकर शीघ्र रास्ता चालू करने और नदी को चौनलाइज करते हुए सड़क के वॉसआउट पोर्सन ठीक करने के निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने देहरादून मसूरी मोटर मार्ग पर कोठालगेट के समीप क्षतिग्रस्त पुल एवं यहां पर वैली ब्रिज निर्माण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण भी किया। कोठालगेट के समीप मोटर पुल क्षतिग्रस्त होने से मसूरी क्षेत्र का संपर्क कट गया था। जिलाधिकारी ने पहले दिन से ही यहां पर एसडीएम और लोनिवि के सक्षम अधिकारी के तैनाती करते हुए युद्धस्तर पर वैली ब्रिज निर्माण के निर्देश जारी किए थे। डीएम रेग्यूलर इसकी मॉनिटरिंग भी कर रहे थे। जिलाधिकारी के प्रयासों से यहां पर अल्प समय में वैली ब्रिज निर्माण कर आवागमन को सुचारू कर मसूरी क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत दी है। वैली ब्रिज से फिलहाल हल्के वाहनों की आवाजाही सुचारू  कर दी गई है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
  • MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, लैण्ड पूलिंग, पर्यटन और व्यावसायिक परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • ऑरेंज अलर्ट के चलते देहरादून, चमोली और बागेश्वर में कल बंद रहेंगे स्कूल
  • BJP का मिशन-2027 शुरू : बूथ जीतो अभियान, विकास यात्रा और PM की जनसभाओं की तैयारी
  • मूसलाधार बारिश से तबाही, केदारनाथ हाईवे पर गदेरे का सैलाब, कई वाहन मलबे में दबे
  • राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के राष्ट्रीय सेमिनार की आधिकारिक विवरणिका का विमोचन
  • उत्तराखंड : नाले के किनारे मिला जीवित नवजात, मुंह में थी रबड़, पुलिस जांच में जुटी
  • नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे अरुणाचल के रंगकर्मी ताई तुगुंग
  • आधी रात एक्शन मोड में दिखे SSP अजय गणपति, औचक निरीक्षण में कई पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद, इनको किया सस्पेंड 
  • MDDA बोर्ड की 114वीं बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी नई रफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.