शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ऋषभ के डिवाइस को मिला 5800 डॉलर का ईनाम

शेयर करें !
posted on : मार्च 1, 2026 2:09 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय इंटर कालेज गोपेश्वर के होनहार छात्र ऋषभ नेगी ने दूध और चाय में उबाल आने से पहले लोगों को अलर्ट करने के लिए डिवाइस तैयार किया है। इसके चलते पानी के निश्चित तापमान पर गर्म होने पर डिवाइस अलर्ट कर देगा। ऋषभ ने यह वीडियो यू ट्यूब पर अपलोड की तो नासा के पूर्व वैज्ञानिक अमेरिकी मूल के मार्क राॅबर ने उसे 58 सौ डालर यानि पांच लाख रुपये का ईनाम भेज दिया।

दरअसल ज्योतिर्मठ ब्लाॅक के उर्गम घाटी के देवग्राम निवासी ऋषभ नेगी पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज गोपेश्वर में 11वीं का छात्र है। बताया जा रहा है कि नासा के पूर्व वैज्ञानिक मार्क राॅबर कुछ समय पूर्व भारत आए थे। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक प्रतियोगिता रखी। राॅबर के यू ट्यूब पर 78 मिलियन फालोवर्स हैं। राॅबर को भारतीय लोगों की ओर से जुगाड से बनाए रचनात्मक क्रियाकलापों की वीडियो बनाना काफी पसंद है। उन्होंने जुगाड़ से माॅडल तैयार कर उसे यू ट्यूब चैनल पर भेजने की प्रतियोगिता रखी। इसके लिए देश भर के दस लोगों के माॅडल का चयन किया गया। इनमें ऋषभ का माॅडल भी शामिल है। ऋषभ को मार्क राॅबर ने 58 सौ डालर का ईनाम दिया है। यह उपलब्धि एक पुरस्कार नहीं अपितु इस बात को भी रेखांकित करता है कि दृढ इच्छा शक्ति के बल पर बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।

ऋषभ ने यह साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया और मोबाइल समय बिताने का साधन ही नहीं अपितु ज्ञान, अनुसंधान तथा नवाचार का सशक्त माध्यम भी बन सकता है। इससे बच्चों को बड़ा संदेश भी गया है कि निरंतर प्रयास करने से अनुसंधान के क्षेत्र में काफी कुछ किया जा सकता है। वैसे भी मौजूदा जिज्ञासु और संकल्प से परिपूर्ण छात्र ही भविष्य का वैज्ञानिक बन सकता है। ऋषभ ने बताया कि राघव रावत और वेदांत सेमवाल ने एक माॅडल तैयार किया  था। इसको भी लोगों ने हाथों हाथ लिया था। राजकीय इंटर कालेज गोपेश्वर के प्रभारी प्रधानाचार्य अनूप खंडूरी का कहना है कि यह कालेज के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। यहां के होनहार छात्र ऋषभ को उनके लिए वैज्ञानिक दिशा में प्रोत्साहित करने के लिए उपकरण को नासा के पूर्व वैज्ञानिक की ओर से 5800 डालर का ईनाम देना एक बड़ी उपलब्धि कहा जा सकता है। ऋषभ ने कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई उगर्म में ही की। इसके बाद वह पढ़ाई करने गोपेश्वर आ गया। ऋषभ के पिता नागेंद्र सिंह नेगी पेशे से ठेकेदार हैं तो माता ऊषा देवी गृहणी। ऋषभ की इस उपलब्धि पर सबको नाज है। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में दिन भर यही चर्चा रही की एक मेधावी छात्र ने ऐसा कमाल कर दिखाया है कि इससे चमोली जिले का मान भी बढ़ा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क और जिला पुस्तकालय का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, कहा – गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तय समय में पूरे हों कार्य
  • जल्द आम जनता के लिए खुलेगा बागनाथ संग्रहालय, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण
  • संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपातकाल को बताया काला अध्याय
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी – महाराज
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी, कोतवाली टनकपुर पुलिस व एसओजी ने 75 लाख की 253 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पूरे उत्साह से जारी है चार धाम और हेमकुंट साहिब की यात्रा, बारिश के बावजूद दैनिक दर्शन वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं आई कमी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’
  • सुंदर लिखावट से बढ़ेगा आत्मविश्वास, समर कैंप में जुटे छात्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.