बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रिखणीखाल पुलिस ने काले गैंग के फरार चल रहे चूहा को किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : जनवरी 14, 2022 1:34 अपराह्न
रिखणीखाल : 15 दिसम्बर 2021 को वादी अमित शाह पुत्र स्व. सतेन्द्र कुमार निवासी गुठेता, देवियोखाल, थाना रिखणीखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने थाना रिखणीखाल में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 15 दिसम्बर 2021 की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी  दुकान पूजा ज्वैलर्स से चांदी के पायल, चांदी के ग्लास, चांदी के कटोरे व कुछ पुरानी चांदी चोरी कर लिये हैं। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना रिखणीखाल में मु.अ.स. 14/2021, धारा-457/380/411 भा.द.वि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान द्वारा उक्त चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वारगणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी सीआईयू. मौ. अकरम, थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक रीना वर्मा मय पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी-सुरागरसी कर पूर्व में 25 दिसम्बर 2021 को उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्तों (1) सोनू रावत (2) गोपाल उर्फ काले (3) साहिल उर्फ नानू को चोरी किये गये माल के साथ ढाबखाल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियोग उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त रामसेवक उर्फ चूहा जो पूर्व में गिरफ्तारी के डर से विहार भाग गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम रवाना की गयी। रवानाशुदा पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसी कर 13 जनवरी 2022 को अभियोग उपरोक्त के वांछित अभियुक्त रामसेवक उर्फ चूहा पुत्र स्व. दिनेश निवासी ठीकर न0- 16, गीता कॉलोनी पूर्वी दिल्ली को शमशान घाट, रेन बसेरा गीता कॉलोनी दिल्ली से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं, जो कि गैंग बनाकर चोरी की संगीन घटना को अंजाम देते हैं। 

गिरफ्तारशुदा वांछित अभियुक्त का नाम पता

  • रामसेवक उर्फ चूहा पुत्र स्व0 दिनेश निवासी ठीकर न0- 16, गीता कॉलोनी पूर्वी दिल्ली

पंजीकृत अभियोग

  • मु.अ.स. 14/2021 धारा 457/380 भादवि

आपराधिक इतिहास

  1. मु.अ.सं.- 63/19, धारा- 457/380/411भादवि, थाना गांधी नगर दिल्ली।
  2. मु.अ.सं.- 196/13, धारा 452/308/509/506/34 भादवि, थाना गीता कॉलोनी दिल्ली ।
  3. मु.अ.सं.- 725/15, धारा 379/411 भादवि, थाना गीता कॉलोनी दिल्ली। 

बरामद माल

  • 02 जोड़ी चांदी के पायल

पुलिस टीम

  1. थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा
  2. मुख्य आरक्षी सुशील कुमार (सीआईयू.)
  3. आरक्षी मोहकम सिंह
  4. आरक्षी हरीश (सीआईयू.)
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : फर्जी टोल-फ्री नंबर बना ठगी का जाल, कस्टमर केयर बन कर उड़ाई 01 लाख की धनराशि
  • कोटद्वार : नशे में धुत युवकों के बीच मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उडामांडा इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन, छात्राओं ने सीखे सुरक्षा के गुर
  • बर्फबारी के बीच युद्धस्तर पर जारी हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां
  • वन विभाग की टीम ने रुद्रनाथ यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण
  • हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान
  • ऋषिकुल हरिद्वार में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप – सीएम धामी
  • मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा
  • शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – सीएम धामी
  • जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.