बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : डीएम गौरव कुमार

शेयर करें !
posted on : मई 6, 2026 1:45 पूर्वाह्न

गोपेश्वर(चमोली)। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से जनगणना कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना के तहत चल रहे हाउस लिस्टिंग ब्लॉक(एचएलबी)कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जनपद में प्रशिक्षित प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर आवश्यक सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। इस कार्य को 24 मई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।वर्तमान में लगभग 44 प्रतिशत कार्य पूरा होने पर जिलाधिकारी ने असंतोष जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चार्ज ऑफिसरो को जनपद में कार्यरत 1204 प्रगणकों और 172 सुपरवाइजरों की दैनिक प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।साथ ही सभी चार्ज ऑफिसरो को अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना कार्य की नियमित समीक्षा और निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। जहां भी लापरवाही पाई जाए, वहां तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही ।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में सहयोग करें और प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना के आंकड़े सटीक और उपयोगी बन सकें।बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : फर्जी टोल-फ्री नंबर बना ठगी का जाल, कस्टमर केयर बन कर उड़ाई 01 लाख की धनराशि
  • कोटद्वार : नशे में धुत युवकों के बीच मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उडामांडा इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन, छात्राओं ने सीखे सुरक्षा के गुर
  • बर्फबारी के बीच युद्धस्तर पर जारी हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां
  • वन विभाग की टीम ने रुद्रनाथ यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण
  • हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान
  • ऋषिकुल हरिद्वार में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप – सीएम धामी
  • मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा
  • शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – सीएम धामी
  • जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.