बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिलाधिकारी सी. रविशंकर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

शेयर करें !
posted on : जनवरी 2, 2021 8:09 अपराह्न

हरिद्वार । जिलाधिकारी सी. रविशंकर की अध्यक्षता में आज मेला नियंत्रण भवन(सीसीआर) में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन(डीडब्ल्यूएसएम) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी को अधिकारियों ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों के आंगनबाड़ी केन्द्रों व स्कूलों में शुद्ध व साफ पानी आपूर्ति के सम्बन्ध में हुई प्रगति की जानकारी दी।

जिलाधिकारी सी. रविशंकर को अधिकारियों ने इन योजनाओं की प्रगति के बारे में बताया कि 446 स्कूलों में काम पूरा करा दिया गया है, 215 स्कूलों का कार्य प्रगति पर है तथा छह स्कूलों का काम आज शुरू हो गया है। इस पर जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 661 स्कूलों में कार्य पूरा होने की रिपोर्ट प्रमाण पत्र सहित एक सप्ताह में उपलब्ध करायें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि पानी आ रहा है या नहीं, इसकी भी आप रेण्डम जांच करें तथा स्थानीय स्तर पर भी पुष्टि करायें।

आंगनबाड़ी केन्द्रों की प्रगति पूछने पर आंगनबाड़ी की अधिकारी द्वारा पूर्व में दिये गये विवरण तथा वर्तमान में प्रस्तुत विवरण में अन्तर होने, कितने आंगनबाड़ी केन्द्र अपने भवन में चल रहे हैं तथा कितने किराये पर चल रहे हैं, पूछने पर स्पष्ट उत्तर न देने की वजह से जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट की तथा अधिकारी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री की फ्लैगशिप योजना है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जहां स्कूल परिसर में आंगनबाड़ी नहीं हैं, उसे ट्रेस करना होगा। हमें एक सप्ताह में यह पूरा करना है।

बैठक में जिलाधिकारी ने जल संस्थान, जल निगम, अमृत योजना के अधिकारियों से इस कार्य में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्य करने में खानापूर्ति नहीं होनी चाहिये तथा उन्होंने कहा कि जहां पर अगर कमी नजर आ रही है, तो उसमें सुधार आना चाहिये। बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम तथा जल संस्थान की एक-एक डीपीआर को स्वीकृति प्रदान की। समीक्षा बैठक में जल संस्थान, जल निगम, शिक्षा, आंगनबाड़ी, अमृत योजना, सहित जल एवं स्वच्छता मिशन से जुड़े अधिकारीगण उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
  • DM ने जनगणना की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, 20 मई तक मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित
  • कांग्रेस का TVK को समर्थन, विजय के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.