मंगलवार, मई 13, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए चीता हेलीकॉप्टर से हेलीपेड की रेकी, ट्रायल लैंडिंग सफल

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 23, 2025 12:11 पूर्वाह्न

उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों को गति देने के लिए भारतीय वायुसेना के सहयोग से भारी मशीनों को एयरलिफ्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार, आज चीता हेलीकॉप्टर के माध्यम से यमुनोत्री धाम में निर्मित हेलीपेड की रेकी की गई और एक हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग सफल रही। यमुनोत्री की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और 6 किलोमीटर लंबे खड़े पैदल मार्ग के कारण मशीनों को सड़क मार्ग से पहुंचाना संभव नहीं है, इसलिए जिला प्रशासन ने एयरलिफ्टिंग का निर्णय लिया।

पिछले वर्ष 2024 में भारी बारिश और बाढ़ से यमुनोत्री धाम परिसर एवं जानकीचट्टी में आधारभूत ढांचे को भारी नुकसान हुआ था। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन इस कार्य को तकनीकी समन्वय और समर्पण के साथ पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए कार्यों को तेज करने के लिए विशेषज्ञों की सलाह पर भारी मशीनों की आवश्यकता है। इसके लिए भारतीय वायुसेना से सहायता ली जा रही है।

आज दो चीता हेलीकॉप्टरों ने हेलीपेड की रेकी की और एक की सफल लैंडिंग हुई। ट्रायल लैंडिंग की सफलता के बाद सिंचाई विभाग द्वारा मशीनों की एयरलिफ्टिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि बाढ़ सुरक्षा कार्य प्रभावी ढंग से पूरे हो सकें।

यमुनोत्री धाम और जानकीचट्टी में यमुना नदी के दोनों किनारों पर 1956.85 लाख रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं। प्रस्तावित चिनूक हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग के बाद मशीनों की एयरलिफ्टिंग शुरू होगी।

चारधाम यात्रा के मद्देनजर तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य यमुनोत्री धाम और आसपास के क्षेत्रों को बाढ़ जैसी आपदाओं से सुरक्षित करना है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बाॅलीवुड गायक दर्शन रावल की गायिका का चला जादू
  • “धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत समग्र विकास की ओर बढ़ते सशक्त कदम, 15 जून से 30 जून तक बागेश्वर में विशेष सेवा वितरण शिविर
  • जेनिथ फेस्ट 2025 के दूसरे दिन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पाॅडवाज़ ने बहाई उत्तराखण्डी लोक संस्कृति की बयार, देशभक्ति के गीतों पर झूमे छात्र-छात्राएं
  • उत्तराखंड में PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • उत्तराखंड में IAS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्री ले रहे है नीर वॉटरफॉल का आनंद, डुबकी मार कर मिटा रहे है थकान
  • डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, सोशल मीडिया पर भ्रामक व फेक न्यूज़ के प्रचार-प्रसार करने वाले लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पाकिस्तान पर भारत की जीत पर दी बधाई, कहा – “ये मोदी जी के कुशल नेतृत्व का परिणाम”
  • सीएम धामी ने देशहित को सर्वोपरि रखने के लिए युवाओं का किया आह्वाहन,  कहा – फ्यूचर-रेडी बने युवा
  • उत्तराखंड : बॉर्डर पर सघन चेकिंग, चारधाम यात्रा पर कड़ी निगरानी, सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है सरकार – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.