शुक्रवार, सितम्बर 19, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए चीता हेलीकॉप्टर से हेलीपेड की रेकी और हेलीकॉप्टर की हुई ट्रायल लैंडिंग

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 23, 2025 12:17 पूर्वाह्न

 

उत्तरकाशी : श्री यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों को तेज़ी से पूरा करने हेतु आवश्यक मशीनों को भारतीय वायुसेना के सहयोग से एयरलिफ्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और दिशा–निर्देशों के क्रम में चीता हेलीकॉप्टर द्वारा सफल लैंडिंग की गई। यमुनोत्री धाम की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और 6 किलोमीटर के खड़ी चढ़ाई वाले पैदल मार्ग के कारण मशीनों को वहां पहुंचाना संभव नहीं है। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा मशीनों को एयरलिफ्ट कराने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 2024 में यमुनोत्री धाम में भारी अतिवृष्टि/बाढ़ से धाम परिसर एवं जानकीचट्टी में आधारभूत सरंचनाओं व परिसम्पत्तियों को भारी नुकसान हुआ था।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन में जिला प्रशासन इस कार्य को समर्पण और तकनीकी समन्वय के साथ सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को देखते हुए कार्यों में तीव्र गति लाने के लिए एक्सपर्ट के मुताबिक बड़ी मशीनों की आवश्यकता है। जिसको लेकर भारतीय वायुसेना से मदद मांगी गई है इसी क्रम में आज दो चीता हेलीकॉप्टर के माध्यम से यमुनोत्री धाम में निर्मित हेलीपेड की रेकी की गई और एक चीता हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग की गई । ट्रायल लैंडिंग सफल होने के बाद सिंचाई विभाग द्वारा आवश्यक मशीनों की लैंडिंग की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी,जिससे बाढ़ सुरक्षा के कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि यमुनोत्री धाम में मंदिर और जानकीचट्टी में श्री राम मंदिर से अखोली पुल तक यमुना नदी के दोनों किनारों पर 1956.85 लाख रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं। प्रस्तावित चिनूक हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग के बाद मशीनों को एयरलिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए यमुनोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है हेवी मशीनों की लैंडिंग परियोजना का उद्देश्य यमुनोत्री धाम और आसपास के क्षेत्रों को बाढ़ की संभावित आपदाओं से सुरक्षित करना है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त पुल की जगह दो दिन में बना वैली ब्रिज, सीएम के निर्देशानुसार डीएम व एसएसपी ने मसूरी सड़क व वैली ब्रिज के सेफ्टी ऑडिट के उपरांत ही संचालित कराया देहरादून मसूरी आवागमन
  • नंदानगर आपदा : सड़क मार्ग बाधित होने से बढ़ी चुनौती, डीएम-एसपी ने पैदल चलकर संभाला रेस्क्यू ऑपरेशन का मोर्चा
  • थराली के आपदा प्रभावितों को कांग्रेस ने बांटी राहत सामग्री
  • लापता लोगों को सुरक्षित निकालना बनी चुनौती
  • ग्लोबल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित होगी प्रसिद्ध जागर गायिका पम्मी नवल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम बंसल ग्राउंड जीरो पर तत्पर
  • सीएम धामी ने अतिवृष्टि प्रभावित मसूरी रोड और किमाड़ी क्षेत्रों का किया निरीक्षण
  • तबाही का मंजर : नंदानगर में अतिवृष्टि से भारी नुकसान, दस जिंदगियां लापता
  • उत्तराखंड : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ शहर में भारी आक्रोश, हल्द्वानी में किया प्रदर्शन
  • नन्ही परी केस : सीएम धामी ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.