शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धर्मपुर के सिद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : अगस्त 3, 2026 1:05 पूर्वाह्न
  • धर्मपुर के प्राचीन शिव मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ

देहरादून : सावन माह की आध्यात्मिक आस्था और शिव भक्ति के वातावरण के बीच धर्मपुर चौक स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर में रविवार को दिव्य एवं भव्य संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। प्रकृति एवं पर्यावरण संवर्धन तथा राज्य के सर्वांगीण उन्नयन की कामना से आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान 2 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक मंदिर समिति एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के सहयोग से संपन्न होगा।

रविवार अपराह्न मंदिर परिसर से निकली भव्य कलश यात्रा में 208 महिलाओं ने पंच प्रयाग से लाए गए पवित्र जल से भरे कलश अपने मस्तक पर धारण कर नगर की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की। श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत यह शोभायात्रा प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ होकर नेहरू कॉलोनी ए-ब्लॉक, बी-ब्लॉक, ओल्ड नेहरू कॉलोनी, डिस्पेंसरी रोड एवं हरिद्वार रोड से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भक्तों का अभिनंदन किया, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय वातावरण में सराबोर हो उठा।

कलश यात्रा के समापन के उपरांत मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री शिव महापुराण पूजन एवं व्यास पीठ पूजन संपन्न कराया गया। इसके पश्चात कथा व्यास एवं सुप्रसिद्ध शिव आराधक आचार्य सुभाष जोशी ने अपने मुखारविंद से श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ करते हुए भगवान शिव एवं आदिशक्ति के दिव्य स्वरूप और शक्ति के महत्व का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सृष्टि के संचालन में शक्ति का स्थान सर्वोपरि है और शिव-शक्ति का समन्वय ही सृष्टि का आधार है। कथा के उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

मंदिर समिति के अनुसार श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक होगा, जिसमें आचार्य सुभाष जोशी शिव महापुराण के विविध प्रसंगों का रसपूर्ण एवं संगीतमय वर्णन करेंगे। 12 अगस्त 2026 को यज्ञ पूर्णाहुति एवं विशेष पूजन के साथ कथा का समापन होगा। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि पवित्र सावन मास में आयोजित इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण करें, यज्ञ में सहभागिता निभाएं तथा भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।

इस अवसर पर सर्वव्यवस्था प्रमुख सीताराम भट्ट, आत्माराम, मदन हुडला, दीपक शर्मा, जयप्रकाश बंसल, प्रमोद शर्मा, सुनील कौशिक, श्रीमती सुदेश, अर्चना, शर्मिला भट्ट, मंजू, संगीता खन्ना सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो अहम फैसले, मोदी मैदान रुद्रपुर में 23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़
  • स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
  • संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी
  • कोटद्वार : गब्बर सिंह कैंप में 3.31 करोड़ से बनेगा 36 मीटर डबल लेन सेतु
  • घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
  • राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर में मनाया विभाजन विभीषिका दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • कंडोलिया-टेका मार्ग पर क्रॉस कंट्री में दौड़े 123 खिलाड़ी, सीडीओ अशोक जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.