शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केद्रीय विद्यालयों KV में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, सर्कुलर जारी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 1, 2024 1:06 पूर्वाह्न
देहरादून : अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालयों (KV) में करना चाहते हैं तो तैयार रहें। KV में पहली कक्षा में दाखिले के लिए आनलाइन पंजीकरण  एक अप्रैल से शुरू हो गये हैं। जिसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल शाम पांच बजे तक रहेगी। इसके बाद स्कूल सूची जारी करने के बाद दाखिला देगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया है।

उत्तराखंड में 45 केंद्रीय विद्यालय हैं। जिसमें तकरीबन 44 हजार छात्र संख्या है। इनमें  केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी व केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी में दो शिफ्ट चलती हैं। लंबे समय से अभिभावक केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिला का इंतजार कर रहे थे। पहली कक्षा में दाखिला लेने वाले बच्चे की उम्र 31 मार्च तक न्यूनतम छह वर्ष होनी चाहिए। दूसरी व इससे ऊपर के लिए प्रवेश व पंजीकरण प्रपत्रों के बारे में जानकारी विद्यालयों की वेबसाइट पर शीघ्र उपलब्ध होगी।

सबसे पहले वेबसाइट http://kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर पंजीकरण करें। पंजीकरण पूरा होने के बाद लागइन कर एडमिशन फार्म भरें। मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। फार्म सब्मिट करने के बाद आवेदन की रसीद का प्रिंट आउट निकाल अपने पास रखें। सीट रिक्त होने की स्थिति में पहली को छोड़ दूसरी व अन्य कक्षा के लिए पंजीकरण भी सोमवार से शुरू होंगे।

10 अप्रैल को शाम चार बजे तक आफलाइन मोड से इन कक्षाओं के लिए प्रवेश होंगे। इन कक्षाओं में दाखिले के लिए अभिभावक को अपने निवास स्थान के निकटतम केंद्रीय विद्यालय में संपर्क करना होगा। दाखिला फार्म उस विद्यालय के कार्यालय से प्राप्त करना होगा। इस फार्म को विद्यालय द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि तक जमा कराना होगा।

केंद्रीय विद्यालयों के बाल वाटिका-एक, बाल वाटिका-दो व बाल वाटिका-तीन कक्षाओं के लिए सोमवार से आफलाइन मोड के माध्यम से प्रवेश किए जाएंगे। अंतिम तिथि 15 अप्रैल तक है। रिक्त सीट होने की स्थिति में इन कक्षाओं में प्रवेश स्वीकार किए जाएंगे। आयु 31 मार्च तक वालवाटिका-एक के लिए न्यूनतम तीन वर्ष व चार वर्ष से कम, बालवाटिका-दो के लिए न्यूनतम चार वर्ष व पांच वर्ष से कम, जबकि बालवाटिका तीन के लिए न्यूनतम पांच वर्ष से छह वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
  • झबरेड़ा पुलिस ने 52 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ देवेंद्र को किया गिरफ्तार
  • गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में कंपनियों ने लिए साक्षात्कार, रोजगार के साथ कौशल विकास के अवसरों से भी जुड़े युवा
  • सीएम धामी का बड़ा फैसला : उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000
  • जनगणना के लिए चमोली में 33 फील्ड ट्रेनर तैयार, एक दिसंबर से शुरू होगा गणना कार्य
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.