रविवार, जून 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रूडकी नगर व आसपास के क्षेत्रों में रमजान उल मुबारक के दूसरे जुमे की नमाज पूरे अकीदत के साथ की गई अदा

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 23, 2021 7:09 अपराह्न

रुडकी । नगर व आसपास के क्षेत्रों में रमजान उल मुबारक के दूसरे जुमे की नमाज पूरे अकीदत के साथ अदा की गई।नमाज के बाद देश में अपनो-अमान,खुशहाली,प्रदेश की तरक्की के साथ ही कोरोना से मुक्ति की भी विशेष दुआ मांगी गई। नगर की प्रमुख जामा मस्जिद में जुमा की नमाज से पहले मौलाना अजहर उल हक ने अपने खुदबे में कहा कि रमजान उल मुबारक का पहला असरा (रहमतों) का खत्म हो चुका है तथा अब दूसरा असरा चल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस माह में हमें ज्यादा से ज्यादा खुदा की इबादत करनी चाहिए और रोजे रखने के साथ ही गरीबों,जरूरतमंदों को भी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रमजान में मोमिनों को दिल खोलकर गरीबों की मदद के लिए आगे आना चाहिए और इस कोरोना महामारी में इसकी आवश्यकता और अधिक बढ़ जाती है कि ऐसे जरूरतमंद लोगों की रमजान में मदद की जाए। अल्लाह ताला भी यही पैगाम देता है, क्योंकि रमजान का महीना बड़ा बरकतों और रहमतों वाला महीना है। इस माह में हमें हर नेकी के बदले उसका सवाब सत्तर गुना अधिक मिलता है, इसलिए प्रयास रहे कि प्रत्येक मुसलमान ज्यादा से ज्यादा इबादत करें और अल्लाह के बंदों की खिदमत करें।

मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने जुमे की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद उन्होंने विशेष दुआ मांगी तथा लोगों से कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार के आदेशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस संक्रमित बीमारी से बचने के लिए मास्क का उपयोग बहुत जरूरी है।सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्य करें तथा जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें। सिविल लाइन स्थित मस्जिद के इमाम कारी जावेद आलम ने जकात, सदका, फितरा के बारे में बताते हुए कहा कि रोजा केवल इबादत ही नहीं बल्कि बेशुमार मरीजों की भी दवा है। रोजा रखने से इंसान रूहानी तौर पर पाक हो जाता है। मस्जिद में सोशल डिस्टेंसिंग में रोजेदारों ने नमाज अदा की। इस अवसर पर मौलाना अरशद कासमी, अफजल मंगलौरी, हाजी नौशाद अहमद, डॉक्टर नैयर काजमी, शेख अहमद जमां, हाजी लुकमान कुरैशी, जावेद अख्तर एडवोकेट, डॉ. मोहम्मद मतीन, कुंवर जावेद इकबाल, सलमान फरीदी, सैयद नफीस उल हसन, इमरान देशभक्त, सलीम साबरी आदि मौजूद रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर रोटरी क्लब करेगा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • गुचुपानी पर्यटक स्थल में ड्रोन के माध्यम से भी हो रहा है फोटोशूट
  • दारमा मार्ग पर बोल्डर गिरने से स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, तीन घायल
  • रक्तदान महादान : विश्व रक्तदाता दिवस पर युवाओं ने दी मानवता की मिसाल
  • जन-जन की सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • बैरागीवाला में खूनी संघर्ष पर SSP का बयान, चार आरोपी गिरफ्तार, 50 से अधिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
  • उत्तराखंड : भाजयुमो नेता की हत्या के बाद विकासनगर में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
  • भाजपा नेता की हत्या के बाद विकासनगर में तनाव, आरोपी के घर में आगजनी और बुलडोजर कार्रवाई
  • लच्छीवाला टोल के ई-डिटेक्शन सिस्टम ने काटे 42 चालान, जुर्माना पहुंचा सवा चार लाख
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.