गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस सहित तीन रेल सेवाओं का शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : जुलाई 9, 2026 12:47 पूर्वाह्न

देहरादून : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद एवं  केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सोमवार को टनकपुर, नांदेड एवं पीलीभीत स्टेशन से टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस, नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस तथा टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा का शाहजहाँपुर तक विस्तार का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नांदेड के धार्मिक महत्व एवं जनभावनाओं को देखते हुए टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस एवं नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को स्वीकृति दी गई और आज इन गाड़ियों का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आज टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा का शाहजहाँपुर तक विस्तार का शुभारंभ किया जा रहा है। भारतीय रेल में ट्रांसमिशन का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने रेलवे पर विशेष ध्यान दिया है तथा प्रत्येक राज्य को पहले से कई गुना बजट आवंटित किया जा रहा है। पिछले 12 वर्षों में 37,000 किमी नये ट्रेक बनाए गए तथा 99.6% विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है, शेष कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस तथा टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा का शाहजहाँपुर तक विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन उत्तराखण्ड, विशेष रूप से कुमाऊं क्षेत्र के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। यह उत्तर एवं दक्षिण भारत के बीच आस्था, विकास, पर्यटन एवं सांस्कृतिक एकता का एक सशक्त सेतु है।

टनकपुर कुमाऊं क्षेत्र का प्रवेश द्वार है। यहीं से पूर्णागिरि मंदिर और आदि कैलाश के मार्ग जाते हैं। यहां की जनता की काफी दिनों से मांग थी कि मध्य एवं दक्षिण भारत के लिये ट्रेन चलाई जाए, जिससे महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण नगरों को जोड़ते हुये उत्तराखण्ड पहुंचा जा सके। इस ट्रेन के संचालन से महाराष्ट्र से उत्तराखण्ड आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को नया बाजार मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को लक्ष्य कर उत्तराखण्ड में अमृत भारत स्टेशनों का पुनर्विकास कर उन्नत यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
  • पौड़ी की 1163 ग्राम पंचायतों में 15 जुलाई को होंगे उप प्रधान पद के चुनाव
  • बीस सूत्री में बढ़ी रफ्तार, चमोली पहुंचा पांचवें पायदान पर
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • राशनकार्ड सत्यापन अभियान में बड़ी कार्रवाई, 7955 अपात्र राशनकार्ड निरस्त
  • दम भी दिखा, जुनून भी दिखा, क्रॉस कंट्री में चमोली का उभरता हुनर दिखा
  • कोटद्वार : शातिर अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
  • अतिवृष्टि प्रभावित नारायणबगड़ पहुंचे डीएम गौरव कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा
  • देहरादून में नव निर्मित सैन्यधाम के उद्घाटन में शामिल होंगे पूर्व सैनिक, वीर नारियां और आश्रित, पंजीकरण शुरू
  • बदरीनाथ धाम में चढ़ावे से जुड़े कथित विवाद पर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.