रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : डीएम हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 13, 2021 5:23 अपराह्न

चमोली : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक हुई। जिसमें सुरक्षित यातायात एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के पुख्ता इंतेजाम सुनिश्चित करने और लोगों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। जनपद के अन्तर्गत तहसील चमोली क्षेत्र में विगत कुछ महीनों में अधिक वाहन दुर्घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वीडियो वैन के माध्यम से भी लोगों को रोड़ सेफ्टी के बारे में जागरूक किया जाए।  उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना स्थलों का संयुक्त निरीक्षण करते हुए दुर्घटनाओं के कारणों का विशलेषण करें और उसके अनुसार सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सभी संपर्क मार्गो पर चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थानों में पैराफीट, क्रैशबैरियर, डेलमिनेटर, चेतावनी साइनबोर्ड लगाने तथा सडकों के गढढों को ठीक करने के निर्देश सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को दिए। उन्होंने एसडीएम, पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने कहा कि गुड समेरिटन स्कीम के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से  व्यापक प्रचार प्रसार करें। ताकि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद हेतु लोग आगे आ सके। ऐसे गुड समेरिटन लोगों को चिन्हित करते हुए पुरस्कृत किया जाए। ठंड एवं शीत लहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गरीब एवं निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए जाए। मलारी, औली, मंडल आदि बर्फवारी वाले क्षेत्रों में सड़कों को सुचारू रखने हेतु पुख्ता इंतेजाम सुनिश्चित रखे।

सहायक सभागीय परिवहन अधिकारी आल्विन रॉक्सी ने अवगत कराया कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा इंटीग्रेटड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। जिसमें पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य एवं सार्वजनिक निर्माण से जुड़े विभाग बेहतर तालमेल के साथ दुर्घटनाओं को कम करने के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि वाहन दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को त्वरित उपचार दिया जाना अत्यंत आवश्यक होता है और दुर्घटना के बाद पहला घंटा घायल व्यक्ति के लिए गोल्डन आवर होता है। दुर्घटना में गम्भीर घायल व्यक्ति को त्वरित उपचार दिलाने में मदद पहुंचाने वाले लोगों को पुरस्कृत करने हेतु  गुड समेरिटन स्कीम संचालित है। जिसके तहत घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुचाने वाले व्यक्ति को 5 हजार नकद पुरस्कार दिया जाता है और राष्ट्रीय स्तर चिन्हित होने पर ऐसे व्यक्तियों को एक लाख तक का पुरस्कार दिए जाने का प्राविधान किया गया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर इस वर्ष परिवहन कार्यालय के द्वारा 1702 वाहनों के चालान और 63 वाहन सीज किए गए। इसके अलावा वाहन दुर्घटनाओं की 14 मजिस्ट्रेटी जांच में से 8 जांच पूरी हो कर ली गई है। बैठक में अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, सीओ पुलिस धन सिंह तोमर, सीएमओ डा. एसपी कुडियाल, आरटीओ ऑल्विन रॉक्सी सहित सभी एसडीएम लोनिवि, बीआरओ, पुलिस एवं अन्य सड़क निर्माणदायी विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
  • हरिद्वार में 30 जून के बाद आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर रोक, मानसून के मद्देनज़र डीएम मयूर दीक्षित के आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.