posted on : मई 31, 2022 2:04 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा चिन्यालीसौड़ के द्वारा जनता के व्यक्तियों को नशा न करने के संबंध में जागरूक करने के लिए चिन्यालीसौड़ के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं की रैली घरासू पुलिस के सहयोग से निकाली गई। रैली सूरीढांग से होते हुए चिन्याली सौड़ बाजार पीपल मंडी होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में सम्पन्न हुई।
विद्यालय में एकत्रित सभी छात्र-छात्राओं एवं जनता को प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के निर्देशन में थाने पर नियुक्त उपनिरीक्षक अनूप नयाल, महिला उपनिरीक्षक मेघा अलकोटी के द्वारा समस्त छात्र छात्राओं एवं जनता के व्यक्तियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया एवं इसके साथ ही महिला अपराध, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के बारे में भी बता कर जागरूक किया गया। इसके साथ साथ सभी को उत्तराखंड पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक आइ ऐप,गोरा शक्ति एप ओर देवभूमि ऐप मोबाइल में डाउनलोड करने हेतु निर्देशित किया गया। साइबर क्राइम के संबंध में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कार्रवाई करने हेतु बताया गया ।नसें के विरुद्ध कार्रवाई करने में सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई व पंपलेट भी वितरित किए गए। थाना स्तर पर नशे की रोकथाम हेतु होटल ढाबों में लगातार चेकिंग की जा रही है और शराब ओर मादक पदार्थों की रोकथाम एवं धड़पकड़ हेतु टीम गठित की गई है। धरासू पुलिस की पहल से जनता एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रसंसा की जा रही है।


