शनिवार, नवम्बर 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य पर चलाया जनजागरूकता अभियान

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 10, 2026 6:52 अपराह्न
  • नुक्कड़ नाटक, कविता, पोस्टर और ‘विचारों की दीवार’ के माध्यम से दिया मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता का संदेश
  • “अनुभवों को समझें, आवाजों को सुनें वास्तविक अनुभव, वास्तविक चुनौतियाँ” रही इस वर्ष की थीम

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के माध्यम से आम जनमानस में जन-जागरूकता बढ़ाने और मानसिक बीमारियों से जुड़ी भ्रांतियों एवं सामाजिक भेदभाव को दूर करने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर 2026 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक, कविता, पोस्टर और विचारों की दीवार के माध्यम से संदेश लिखा। इस वर्ष की थीम “अनुभवों को समझें, आवाजों को सुनें वास्तविक अनुभव, वास्तविक चुनौतियाँ” के अनुरूप कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े वास्तविक अनुभवों को साझा करने, लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने और समय पर उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. नील कमल कुमार, मनोचिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. शोभित गर्ग, डॉ. संजीवनी तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. अंजलि चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर डॉ. नील कमल कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छिपाने या अनदेखा करने के बजाय समय रहते पहचानना और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सहायता लेना चाहिए।

डॉ. शोभित गर्ग ने मनोचिकित्सा विभाग की भूमिका और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ रही है, लेकिन इस दिशा में अभी और प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण जागरूकता नुक्कड़ नाटक रहा, जिसके माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं, सामाजिक पूर्वाग्रहों और समय पर सहायता लेने के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कविता के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य, मानवीय संवेदनाओं और लोगों की अनकही पीड़ा को अभिव्यक्ति दी गई। इसके साथ ही पोस्टर निर्माण और जागरूकता संबंधी गतिविधियों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण संदेश आम लोगों तक पहुँचाए गए।

कार्यक्रम की एक विशेष पहल ‘विचारों की दीवार’ रही, जहाँ चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल कर्मचारियों और मरीजों ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े अपने विचार, अनुभव, भावनाएँ एवं संदेश साझा किए। इस गतिविधि में मरीजों ने भी आगे आकर अपने अनुभव व्यक्त किए। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों, एमबीबीएस विद्यार्थियों, स्नातकोत्तर चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, उपचाररत मरीजों और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • भूमि बचाओ अभियान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस से पूछे 20 सवाल
  • विदेश की धरती पर डॉ. पूजा गौड़ को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ‘चेंज मेकर अवॉर्ड-2026’ से नवाजी गईं
  • ​आपदा मुक्त पर्यटन की ओर कदम, श्रीदेव सुमन विवि में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
  • भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ पोखरी में सड़कों पर उतरे ग्रामीण
  • नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के बफर जोन में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • प्रवक्ता एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन रामलाल आर्य के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक
  • नंदा राजजात के प्रमुख पड़ाव वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग, 84 वाहनों की होगी क्षमता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, सिल्ली-अगस्त्यमुनि-विजयनगर में 5 नमूने भरे, एक्सपायरी जीरा-पापड़ मौके पर नष्ट
  • कोटद्वार : रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा
  • केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, संकरी घाटी बनी रेस्क्यू अभियान में चुनौती
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.