रविवार, मार्च 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जो बैंक मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में अच्छा कार्य करेगा उस बैंक में शासकीय धन जमा करने में दी जायेगी प्राथमिकता

शेयर करें !
posted on : अगस्त 25, 2020 10:45 अपराह्न

देहरादून : अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में राज्य के सभी बैंकर्स एवं जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बन्ध में चर्चा की।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी देते हुए सभी बैंकर्स से योजना में शामिल लाभार्थियों को तत्परता के साथ ऋण उपलब्ध कराने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश है कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना कोविड-19 से प्रभावित वापस लौटे प्रवासियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के मध्यनजर शुरू की गई है। उन्होंने योजना में तेजी लाने के लिये 10 लाख तक के छोटे एवं लघु उद्योग के ऋण प्रकरणों में कोलेटरल की शर्त न लगाने के निर्देश दिये तथा बैंकों से अपेक्षा की है कि वे बिना किसी ठोस कारण किसी आवेदन को निरस्त न किया जाए एवं निरस्त करने के कारणों का स्पष्ट उल्लेख भी किया जाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा यह भी निर्देश दिये गये हैं कि सभी बैंकर्स मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में समय सारणी के तहत कार्य करें और जिलाधिकारी उसका निरंतर अनुश्रवण करें। उन्होंने कहा कि जो बैंक योजना में अच्छा कार्य करेगा उस बैंक में शासकीय धन जमा करने में प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का मानना है कि आत्मनिर्भर भारत के लिये स्वरोजगार की राह पर चलना आवश्यक है, जिसको देखते हुए योजना प्रारम्भ की गई है।

अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार ने समस्त बैंकर्स को निर्देश दिये कि वे अपने अधीनस्थ समस्त शाखाओं में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण की गति बढ़ाने हेतु स्पष्ट निर्देश जारी करना सुनिश्चित करें ताकि इस सम्बन्ध में संवादहीनता की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि बैंकों की जिन शाखाओं में इससे सम्बन्धित गाइड लाइन उपलब्ध नहीं है उन्हें यह शीघ्र उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर सम्बन्धित बैंकों को निर्देश दिये।

बैठक में सचिव ऊर्जा राधिका झा ने बताया कि प्रदेश में सोलर व पिरूल प्रोजेक्टों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। सोलर में लगभग 283 परियोजनायें आवंटित की गई हैं, जिनमें लगभग 1000 करोड़ का निवेश सम्भावित है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पिरूल के भी 38 प्रोजेक्ट आवंटित किये जा चुके हैं। इन योजनाओं का यूपीसीएल के साथ करार भी किया गया है। श्रीमती राधिका झा ने सभी बैंकर्स से इन योजनाओं को सफल बनाने की अपेक्षा की। सचिव कृषि हरबंस सिंह चुघ द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत की घोषणा के तहत कृषि सेवा क्षेत्र को बढ़ाने के लिये अवसंरचना कोष बनाया गया है। तथा मध्यावधि ऋण में 3 वर्षों तक ब्याज स्वयं सरकार के स्तर पर वहन करने का फैसला लिया है जिससे इस क्षेत्र के समग्र विकास की रूप रेखा निश्चित हुई है। उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे बैंकर्स से समन्वय कर योजनाओं के चयन में तेजी लायें।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कुमाऊँ मण्डल आयुक्त अरविन्द सिंह ह्यांकी, जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन भदौरिया, जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर रंजना, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ डॉ. विजय जोगदंडे, जिलाधिकारी टिहरी मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी उत्तरकाशी मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी देहरादून आशीष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अपने अपने जनपद की अध्यतन जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर सचिव अमित नेगी, दिलीप जावलकर, सौजन्या, आर. मीनाक्षी सुंदरम, एस. ए. मुरूगेशन के साथ ही विभागाध्यक्ष एवं बैंकों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख, सहस्त्रधारा रोड व एकता विहार में अवैध निर्माण किया गया सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनाई जा रही है जीरो टॉलरेंस की नीति
  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.