गुरूवार, दिसम्बर 11, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री केदारनाथ धाम में चकाचक स्वच्छता प्रशासन की प्राथमिकता, हर किलोमीटर पर औसतन 20 पर्यावरण मित्र होंगे तैनात, शौचालय के लिए अतिरिक्त 50 कर्मचारी बुलाए

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 29, 2025 4:23 अपराह्न
  • श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग, पैदल मार्ग और धाम में हर दिन चल रहा विशेष स्वच्छता अभियान
  • यात्रा मार्ग की ग्राम पंचायतों को भी विशेष बजट जारी, स्वच्छता अभियान में देंगे सहयोग

रुद्रप्रयाग : श्री केदारनाथ धाम यात्रा का शुभारंभ होने में मात्र चार दिन का समय शेष रह गया है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग यात्रा को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए दिन रात कार्य कर रहे हैं। यात्रा में स्वच्छता की अहम भूमिका होती है। बाबा के दर्शनों को देश-विदेश से पहुंचाने जा रहे यात्रियों का अनुभव सुखद एवं यादगार रहे इसके लिए जिला अधिकारी सौरभ गहरवार नए प्रयोग कर रहे हैं। इस वर्ष यात्रा मार्ग से लेकर श्री केदारनाथ धाम में अतिरिक्त पर्यावरण मित्र ड्यूटी पर तैनात रहेंगे, जिससे लगातार स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रहे। वहीं सड़क एवं पैदल मार्ग पर पढ़ने वाली ग्राम सभाओं को भी स्वच्छता अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, इसके लिए उन्हें विशेष बजट जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा पर स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए लगातार संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। संपूर्ण यात्रा को ग्रीन यात्रा बनाने के लिए भी सरकार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन पर इस वर्ष श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर अतिरिक्त स्वच्छता कर्मचारी मौजूद होंगे। केदारनाथ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नीरज कुमार कुकरेती ने बताया कि मंदिर परिसर, हेलीपैड, आस्था पथ, मंदिर मार्ग सहित भैरवनाथ मार्ग पर 55 पर्यावरण मित्र तैनात रहेंगे। उधर सुलभ इंटरनेशनल की ओर से करीब 550 पर्यावरण मित्रों की तैनाती की जा रही है।

स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हर 50 मीटर पर एक पर्यावरण मित्र की तैनाती पैदल यात्रा मार्ग पर की जा रही है, यानी औसतन 20 पर्यावरण मित्र हर किलोमीटर पर तैनात होंगे। नीरज कुमार ने बताया कि रिसाइकल संस्था के साथ मिलकर कूड़े के निस्तारण के लिए इस वर्ष भी प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए एक कॉम्पैक्टर भी जल्द केदारपुरी पहुंचने वाला है।

डीपीआरओ प्रेम सिंह रावत ने बताया कि यात्रा मार्ग पर स्थित ग्राम सभाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के लिए उन्हें विशेष बजट जारी किया गया है, जिससे सड़क के आसपास और यात्रा मार्ग पर झाड़ियां एवं प्लास्टिक कचड़ा साफ किया जा सके।

सुलभ ने बढ़ाई पर्यावरण मित्रों की संख्या

श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग एवं मंदिर परिसर में लगातार स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर सुलभ इंटरनेशनल ने कर्मचारियों की संख्या में इजाफा किया है। सुलभ इंटरनेशनल के क्षेत्रीय प्रबंधक धनंजय पाठक ने बताया कि इस वर्ष करीब 550 पर्यावरण मित्र श्री केदारनाथ धाम में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। पिछले वर्ष के मुकाबले सफाई के लिए करीब 50 अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं। वहीं धाम में 50 अतिरिक्त नए शौचालय भी लगभग तैयार हो गए हैं। मई महीने के अंत तक इनका उपयोग शुरू हो जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टरों ने दो सफल टंग रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी करके कैंसर केयर में एक नया बेंचमार्क किया स्थापित
  • साइबर क्राईम पुलिस ने 70 लाख की ऑनलाइन ठगी का किया भण्डाफोड़, मुख्य अभियुक्त जयपुर से गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को लिखा पत्र, AIIMS ऋषिकेश में मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग की स्थापना का किया अनुरोध
  • डीएम आकांक्षा कोंड़े का जनता दरबार बन रहा है समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम, पेयजल कनेक्शन की समस्या का 2 दिन में समाधान, एक वर्ष बाद मिला पानी
  • हरिद्वार‑रुड़की विकास प्राधिकरण ने सुशासन कैंप का सफल आयोजन, 38 मानचित्रों का निराकरण
  • उत्तराखंड : धामी कैबिनेट में इन 19 बड़े फैसलों पर लगी मुहर…
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 4 वर्ष की उपलब्धियों पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी, विशेषज्ञों ने CM के कार्यकाल को बताया बेमिसाल
  • रूडकी कोतवाली पुलिस ने गोली से भी तेज आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिल की सीज
  • टनकपुर : सीएलजी मीटिंग के बाद नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एसपी अजय गणपति ने बनाई स्पेशल QRT टीम
  • अवैध मेडिकल स्टोर्स और क्लीनिकों पर पुलिस व ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 मेडिकल स्टोर सील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.