बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केंद्रीय गृह सचिव की प्रस्तावित यात्रा को लेकर रुद्रनाथ ट्रैक रूट की तैयारियां तेज, डीएम गौरव कुमार ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 28, 2026 5:32 अपराह्न
  • 18 मई को खुलेंगे रुद्रनाथ जी के कपाट, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारियां तेज
चमोली : अगले माह प्रस्तावित केंद्रीय गृह सचिव की रुद्रनाथ यात्रा एवं श्री रुद्रनाथ जी यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं एवं केंद्रीय गृह सचिव भ्रमण के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर पेयजल, शौचालय, आवास, बिजली, सुरक्षा रेलिंग तथा बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जहां आवश्यकता हो, वहां रेलिंग लगाई जाए और यात्रियों के विश्राम के लिए उपयुक्त स्थान विकसित किए जाएं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं का पूर्व में ही स्थलीय निरीक्षण कर लिया जाए। वन विभाग को भी यात्रा मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ रखने, पेयजल निगम को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, उरेड़ा को विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा ईडीसी और मंदिर समिति को अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।बैठक में मंदिर समिति के सदस्यों ने और ईडीसी कमेटी गंगोल गांव के अध्यक्ष राम सिंह राणा ने भी यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव साझा किए, जिन पर सकारात्मक रूप से विचार किया गया।
गौरतलब है कि 18 मई 2026 को श्री रुद्रनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। साथ ही, प्रस्तावित केंद्रीय गृह सचिव की यात्रा को देखते हुए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां तेजी से की जाएगी , ताकि यात्रा सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ सर्वेश दुबे, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ सहित मंदिर समिति एवं ईडीसी कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

 

1 of 5
- +

1.

2.

3.

4.

5.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.