गुरूवार, अप्रैल 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : संयुक्त सचिव भारत सरकार डी. सेंथिल पांडियन की अध्यक्षता में जिले में आयोजित होने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 22, 2023 4:09 अपराह्न
हरिद्वार : संयुक्त सचिव भारत सरकार/प्रभारी अधिकारी डी. सेंथिल पांडियन की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन रोशनादबाद के सभागार में आगामी 23 नवम्बर से 26 जनवरी, 2024 तक संचालित होने वाली ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ की तैयारियों के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। संयुक्त सचिव भारत सरकार/प्रभारी अधिकारी डी. सेंथिल पांडियन को बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ की तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के सफल क्रियान्वयन के लिये सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं, जनपद व ग्राम पंचायत स्तरीय समितियों का गठन कर लिया गया है तथा यात्रा का रूट चार्ट भी तैयार करने के साथ ही अधिकारियों के साथ दो बैठकें एवं जन-प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया चुका है।
उन्होंने यह भी बताया कि पंचायत व शहरी स्तर पर इस अभियान के संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी नामित किये जा चुके हैं, समितियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, शहरी योजनायें-पीएम स्वनिधि…, ग्रामीण योजनायें-आयुष्मान भारत…. आदि प्रत्येक की जागरूकता के लिये नोडल अधिकारी नामित किये जा चुके हैं, किस विभाग को क्या जिम्मेदारी निभानी है, के सम्बन्ध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिये जा चुके हैं, कैम्प के लिये स्थान का चयन कर लिया गया है, जहां आई.ई.सी. वैन पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत/नगर निकाय/स्थानीय निकाय स्तर पर संचालित इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्री-रिकार्डेड वीडियो सहित सात आई.ई.सी. वैन का भी उपयोग किया जायेगा, जो सभी सुविधाओं एवं सूचनाओं से लैस होगी तथा जनपद के सभी ग्रामों तथा स्थानीय निकायों में निर्धारित कार्यक्रमानुसार पहुंचेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिस दिन आई.ई.सी. वैन निर्धारित ग्राम पंचायत आदि में पहुंचेगी, उस दिन वहां पर जन-प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे तथा पूर्व में क्रियान्वित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की तर्ज पर इसका खाका तैयार कर लिया गया है।
संयुक्त सचिव भारत सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिन लाभार्थियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अभी तक किन्हीं कारणों से नहीं मिल पाया है, तो उन्हें इसके तहत आच्छादित किया जायेगा। इसके लिये लक्ष्य निर्धारित कर लिया जाये, जिसके लिये प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि आई.ई.सी. वैन जिस तिथि को जिस किसी भी स्थान पर पहुंचेगी, उसके सात दिन, तीन दिन तथा एक दिन पहले हमें उस स्थान पर क्या तैयारी करके रखनी है, इसका पूरा होम वर्क पहले से ही कर लिया जाये। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि अभियान के सफल संचालन के लिये एक कण्ट्रोल रूम भी स्थापित कर लिया जाये, जो नियमित रूप से फीडबैक देते रहे। उन्होंने ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ की जनपद द्वारा की गयी तैयारियों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, पीडी केएन तिवारी, एएसडीएम रूड़की विजयनाथ शुक्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष दत्त, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश शर्मा, एआर कोआपरेटिव पीएस पोखरिया, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, सहायक निदेशक डेयरी, डीईएसटीओ नलिनी ध्यानी, सूचना अधिकारी एनआईसी यशपाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, अपर सांख्यिकीय अधिकारी सुभाष शाक्य, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन, अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम सीपीएस गंगवार, अधिशासी अभियन्ता जल निगम राजेश गुप्ता, समस्त बीडीओ सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेल प्रतिभा का दम
  • ऋषिकेश बाईपास 4-लेन स्वीकृति, क्षेत्रीय विकास को नई गति – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • उत्तराखंड जैसे राज्यों में वन संपदा को स्थानीय आजीविका, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ना समय की आवश्यकता – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में ‘नमामि गंगे’ पखवाड़े का भव्य समापन
  • चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर लिया जंगलों को सुरक्षित रखने का संकल्प
  • भविष्य निर्माण को पूरे मनोयोग से पढाई में जुटें छात्राएं – डीएम गौरव कुमार
  • प्रशासन ने शुरू की मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की कवायद
  • तहसीलदार निलंबित, पहले ही हो चुकी गिरफ्तार, KBC में जीते थे 50 लाख
  • देहरादून में अपराध पर सख्ती : “ऑपरेशन प्रहार” शुरू, डीजीपी के कड़े निर्देश
  • अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़, आईएमए उपाध्यक्ष समेत छह गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.