सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार में 37 ई-बसें चलाने की तैयारी, प्रस्तावित रूटों में होगा विस्तार; कनखल, पुराना आरटीओ और सप्तऋषि क्षेत्र भी ई-बस नेटवर्क से जुड़ेंगे

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 25, 2026 3:38 अपराह्न
हरिद्वार : मेलाधिकारी सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को सीसीआर भवन में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में विद्युत बसों के संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रस्तावित मार्गों, मार्गवार बस तैनाती तथा संचालन व्यवस्था पर चर्चा हुई।
 
      बैठक में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से योजना प्रस्तुत की। बताया गया कि पीएम-ई-बस सेवा के अंतर्गत हरिद्वार को 37 विद्युत बसें आवंटित हैं। ये बसें 9 मीटर लंबी, 30 सीटर एवं वातानुकूलित होंगी। स्मार्ट सिटी मॉडल के अनुरूप नगर के लगभग 15 किलोमीटर मुख्य क्षेत्र में सर्कुलर सेवा चलायी जाएगी। पूरी योजना एक सर्कुलर मार्ग तथा सात फीडर मार्गों पर आधारित है, ताकि नगर का मुख्य क्षेत्र, औद्योगिक इलाके और प्रमुख तीर्थ मार्ग एक ही नेटवर्क से जुड़ सकें।
 
       सर्कुलर मार्ग हरिद्वार रेलवे स्टेशन से ऋषिकुल, चंद्राचार्य चौक, भगत सिंह चौक, बीएचईएल सेक्टर-2 बैरियर, ज्वालापुर, दुर्गा चौक, शंकराचार्य चौक, सिंहद्वार, डामकोठी एवं तुलसी चौक होते हुए पुनः स्टेशन तक प्रस्तावित है। फीडर मार्ग रोशनाबाद–पेंटागन मॉल–शिवालिक नगर–बीएचईएल सेक्टर-2, पतंजलि–जटवाड़ा पुल–दुर्गा चौक–ज्वालापुर, बहादराबाद, लक्सर रोड पर धनपुरा–जगजीतपुर–सिंहद्वार, शांतिकुंज तथा लालढांग दिशा को इस रिंग से जोड़ेंगे। मार्ग एवं स्टॉप परिवहन अधिकारियों के संयुक्त क्षेत्र सर्वेक्षण पर आधारित हैं।
 
       पहली बसों की प्राथमिकता सर्कुलर मार्ग तथा रोशनाबाद, बहादराबाद और पतंजलि गलियारों को दी गई है, ताकि इन मार्गों पर प्रतीक्षा समय लगभग दस मिनट के आसपास रहे। शेष मार्गों पर बसें उपलब्ध संख्या के अनुसार चलायी जाएंगी। प्रस्तावित मार्गों पर यात्रियों की सुविधा हेतु बस स्टॉप भी तैयार किए जाएंगे।
 
       जिलाधिकारी ने प्रस्तावित मार्गों में संशोधन करते हुए कनखल चौक, पुराना आरटीओ और सप्तऋषि क्षेत्र को भी नेटवर्क में शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि इन इलाकों के लोगों को भी ई-बस सेवा का लाभ मिल सके। संचालन के साथ-साथ चार्जिंग एवं डिपो व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।
 
       बैठक में नगर आयुक्त नंदन कुमार, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, एआरटीओ (प्रशासन) नेहा झा, एआरटीओ रुड़की श्री जितेंद्र चंद्र, प्रभारी निरीक्षक यातायात संदीप नेगी, उपनिरीक्षक यातायात मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

1 of 5
- +

1.

2.

3.

4.

5.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आयुर्वेदिक स्टाफ नर्सों के स्थायीकरण पर खुशी, नवरात्रि में कुल सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल को दी बधाई
  • बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगवती का अभिषेक
  • भालू-बाघ के बाद अब बंदरों का आतंक, वन विभाग की भूमिका पर सवाल
  • सिमली अस्पताल पर आर-पार की लड़ाई, पदयात्रा देहरादून रवाना
  • भूस्खलन ने उजाड़े चार परिवारों के आशियाने, रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ पहाड़ लौटे दीपक, कीवी की खेती से 120 महिलाओं को दिया रोजगार
  • नवरात्रि के आगमन पर कोटद्वार के शिक्षक संतोष नेगी ने दो बालिकाओं को दी साइकिल
  • सीएम धामी ने इन्फ्लुएंसर्स से की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की अपील
  • मलेशिया में उत्तराखण्ड का परचम, काया ध्यानी ने कॉमनवेल्थ चेस में जीता सिल्वर
  • उत्तराखण्ड : सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की तैयारी तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.