मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गढ़वाली फिल्म “बिरणी आंखी” का पोस्टर व टीज़र सॉन्ग रिलीज

शेयर करें !
posted on : जनवरी 4, 2026 2:12 पूर्वाह्न

कोटद्वार : गढ़वाली सिनेमा को नई पहचान देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए गढ़वाली फिल्म ‘बिरणी आंखी’ का पोस्टर एवं टीज़र सॉन्ग कोटद्वार के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में विधिवत रूप से रिलीज किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री राजेंद्र अन्थवाल, राज्यमंत्री ऋषि कंडवाल, कांग्रेस की वरिष्ठ कार्यकर्ता रंजना रावत, जिला सूचना अधिकारी पौड़ी योगेश पोखरियाल एवं रिखणीखाल जिला पंचायत सदस्य अरुण शाह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि गढ़वाली फिल्म ‘बिरणी आंखी’ आगामी 16 जनवरी 2026 को उत्तराखण्ड के पहले स्वयं के ओटीटी प्लेटफॉर्म “वीडियोज अलार्म” पर रिलीज की जाएगी। यह फिल्म थियेटर में नहीं, बल्कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचेगी।

फिल्म के निर्माता दीपक देव सागर तथा निर्देशक फैसल सैफी हैं। मुख्य भूमिकाओं में सूरज कोटनाला (कोटद्वार), शिवानी भट्ट एवं अंशूल भारद्वाज नजर आएंगे। अन्य कलाकारों में सूरज सिंह रौतेला, उषा रौतला, पखेन्द्र रावत, सरोज रावत, मालती गौड़, ऋतु ध्यानी, ईशा जखमोला, संजीव संकल्प, सुभाष राणा, यशोधर डबराल, संजना गुसांई, स्वाति नेगी और शगुन नेगी शामिल हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट सुरेन्द्र भगत जगदीश द्वारा लिखी गई है, जबकि संगीत एवं गायन में कौसर सैफी, अंकित शाह, काजल और शैलेश कल्याण ने अपनी आवाज दी है। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध समाजसेवी सुषमा जखमोला के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में वीडियोज अलार्म ओटीटी के फाउंडर वैभव गोयल ने बताया कि यह उत्तराखण्ड का पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जिसे लॉन्च हुए लगभग पाँच माह हो चुके हैं और यह वर्तमान में 18 देशों में देखा जा रहा है। इसके माध्यम से उत्तराखण्ड की बोली-भाषा, संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा देश-विदेश तक पहुँच रही है। उन्होंने बताया कि इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब तक ‘असगार’ और ‘मीठी मां कु आशीर्वाद’ जैसी फिल्में उपलब्ध हैं, जबकि आने वाले समय में कई नई फिल्में दर्शकों को देखने को मिलेंगी। यह एप एंड्रॉयड टीवी पर भी उपलब्ध है।

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राजेंद्र अन्थवाल ने कहा कि कोटद्वार के कलाकारों को पहली बार किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रमुख अवसर मिलना बड़ी उपलब्धि है। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलेगा और भविष्य में भी इस प्रकार के अवसर मिलते रहने चाहिए।

फिल्म ‘बिरणी आंखी’ की शूटिंग कोटद्वार के आसपास के क्षेत्रों सहित दुगड्डा, लैंसडाउन, आमसौड़, फतेहपुर और दिल्ली में की गई है। यह फिल्म मोशन फिल्म फैक्ट्री द्वारा निर्मित है। वीडियोज अलार्म का उद्देश्य उत्तराखण्ड की फिल्म इंडस्ट्री को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। फिल्म की थीम का कहना है कि हमारी ओटीटी के द्वारा घर-घर पहुंचेगी और दर्शक घर बैठे इसका लुत्फ उठा सकेंगे, यह पहली ऐसी फिल्म देने जा रही है जो थियेटर पर नहीं लगेगी। वीडियोज अलार्म का विजन है, उत्तराखण्ड की फिल्म इंडस्ट को देश विदेश में प्रमोट करना। इस फिल्म को मोशन फिल्म फैक्ट्री द्वारा बनाया गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त
  • टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.