गुरूवार, मई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : जनपद  की 11 विधानसभाओं मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां सुरक्षा बल के साथ मतदेय स्थलों को हुई रवाना

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 18, 2024 11:45 अपराह्न
हरिद्वार : जनपद  की 11 विधानसभाओं मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां सुरक्षा बल के साथ मतदेय स्थलों को हुई रवाना। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पादर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर धीराज सिंह गर्ब्याल की देख-रेख में  पोलिंग पार्टियां केंद्रीय विद्यालय भेल से मतदान सामाग्री एवं ईवीएम, वीवी पैट लेकर मतदेय स्थलों को प्रस्थान किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त कार्मिकों की मनोबल बढ़ाते हुए कहा मतदान निर्वाचन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण भाग है, जिसका आप सभी अभिन्न अंग हो। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया अब मतदान पार्टियों पर टिकी हुई है। उन्होंने सभी को आपसी समन्वय के साथ टीम भावना से कार्य करते हुये अपने दायित्वों का भलिभांति निर्वहन कर मतदान सम्पन्न कराने को कहा। उन्होने कहा कि 19 अप्रैल को प्रातः नियमानुसार मॉकपोल अनिवार्य रूप से कराने तथा निर्धारित समय प्रातः 7 बजे से मतदान प्रारम्भ कराने के निर्देश मतदान पार्टियों को दिए । उन्होने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया सम्पादित करने के दौरान कोई भी समस्या सामने आने पर घबराने की जरूरत नही है, समस्या उत्पन्न होने पर उच्चाधिकारियों को अवश्य बताएं ताकि उसका तत्काल समाधान किया जा सके।   
उन्होंने सभी मतदान पार्टियों को पूरी शालीनता तथा धैर्य से कार्य करते हुए मतदान सम्पन्न कराने को कहा। उन्होने कहा कि बूथ के भीतर मोबाईल पूर्णतः प्रतिबन्धित है तथा प्रत्याशियों के बस्ते बूथ से निर्धारित दूरी पर लगवाना सुनिश्चित करेगें। उन्होने महिला मॉडल बूथ में तैनात महिला कार्मिकों की भी हौसला अफजाही करते हुये धैर्य के साथ कार्य कर पादरर्शिता से मतदान सम्पन्न कराने को कहा व शुभकामनाएं भी दी।
जनरल ऑब्जर्वर लोचन सेहरा ने सभी को उत्साहित करते हुए कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने ने कहा कि मतदान पार्टियां जाने तथा आने में निर्धारित रूट का ही उपयोग करें और किसी भी व्यक्ति या पार्टी का आतिथ्य कतई स्वीकार न करें बल्कि अपने बूथ पर ही रात्रि विश्राम करना सुनिश्चित करें। इस दौरान एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल, एडीएम पीएल शाह, दीपेंद्र सिंह नेगी, परियोजना निदेशक केएन तिवारी सहित एआरओ, सैक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट, मतदान पार्टियों के साथ ही सुरक्षा बल मौजूद रहे।
         
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
  • धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिये महत्वपूर्ण फैसले..
  • ऊर्जा और ईंधन बचत को धामी सरकार के  फैसले, सप्ताह में एक दिन रहेगा ‘नो व्हीकल डे’
  • धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि विकास और पलायन रोकने के लिए “स्वैच्छिक/आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति, 2026” को मंजूरी
  • उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले, पहाड़ों में स्वैच्छिक चकबंदी नीति को मंजूरी, होम स्टे में अब बना सकेंगे 8 कमरे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.