posted on : जुलाई 23, 2022 4:22 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : श्रावण माह के शुभारंभ के साथ ही कांवड़ यात्रा 2022 की शुरुआत हो गयी है। नीलकंठ महादेव और बम बम भोले के जयकारों के बीच शिवभक्त नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन कर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ने लगे है। जिसके दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा कांवड़ मेले के दौरान अधीनस्थ समस्त पुलिस कार्मिकों को मानवतावादी कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
जिसके क्रम में 22 जुलाई 2022 को लक्ष्मणझूला के मोनी बाबा गार्द पर ड्यूटीरत्त कर्मियों को सूचना प्राप्त हुयी कि मोनी बाबा गार्द के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना पर मोनी बाबा गार्द में नियुक्त कर्मियों द्वारा त्वरित कार्यवाही कर घटनास्थल पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को त्वरित स्ट्रक्चर के माध्यम से सड़क तक लाकर 108 के माध्यम से उपचार हेतु ऋषिकेश भेजा गया।पुलिस के इस नेककार्य की शिव भक्तों एवं स्थानीय जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
घायल व्यक्ति का नाम पता
- मनीष पुत्र छोटेलाल निवासी इस्लामनगर बदायूं उत्तर प्रदेश उम्र 19 वर्ष
पुलिस टीम
- मुख्य आरक्षी प्रो0 रामकरण
- आरक्षी प्रकाश
- आरक्षी सुरेंद्र
- आरक्षी नागेंद्र
- होमगार्ड धीरेंद्र कुमार


