posted on : जुलाई 16, 2022 2:46 अपराह्न
देहरादून : हरेला पर्व के शुभ अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिस ऑफिसर्स कालोनी, किशनपुर में पर्यावरण सुरक्षा, संरक्षण एवं जागरूकता के सन्देश के साथ वृक्षारोपण किया। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति प्रेम और हरियाली को समर्पित देवभूमि उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला की समस्त प्रदेशवासयों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि हरेला पर्व पर समस्त पुलिस परिसरों (थाना, चौकी, वाहिनी, पुलिस लाइन, इकाईयों) में वृक्षारोपण किया जा रहा है।


