posted on : सितम्बर 20, 2021 6:44 अपराह्न
पैठाणी/पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में 18 सितम्बर 2021 को राजस्व उपनिरीक्षक सुनील सिंह ने थाना पैठाणी पर सूचना दी कि ग्राम खण्डखिल में पुष्कर सिंह रावत की पत्नी ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष पैठाणी मय पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के सम्बन्ध में पूरी जानकारी की गयी तो पाया कि मृतका के गले पर फंदे का निशान पड़ा है एवं शरीर के अन्य हिस्से में कोई चोट के निशान नहीं थे। रात्रि नावक्त होने की वजह से शव के पंचायतनामें की कार्यवाही नही हो पायी। अगले दिन सुबह उच्चाधिकारियों के निर्देशन में जनपद की फोरेन्सिक टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक कार्यवाही कर शव को पंचायतनामा हेतु जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा गया। जिसके पश्चात 19 सितम्बर 2021 को वादी विनोद सिंह चौहान पुत्र स्व. मंगशीर सिंह चौहान निवासी ग्राम क्वीली, पट्टी बच्छण्स्यूँ जनपद रूद्रप्रयाग (मृतक महिला के भाई) ने थाना पैठाणी पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी बहन ने आत्महत्या नही की है बल्की उसके पति पुष्कर सिंह रावत ने चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की है।
प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना पैठाणी पर मु.अ.सं.-19/2021, धारा 302 भादवि बनाम पुष्कर सिंह पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा उक्त हत्या की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मय पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसी कर 20 सितम्बर 2021 को उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त पुष्कर सिंह रावत मैलसैण तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभियुक्त का नाम पता
- पुष्कर सिंह रावत पुत्र स्व0 श्री मेहताब सिंह रावत निवासी ग्राम खण्डखिल थाना पैठाणी जनपद पौड़ी गढ़वाल।
पंजीकृत अभियोगः-
- मु.अ.सं.- 17/2021, धारा- 302 भादवि बनाम पुष्कर सिंह रावत
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष प्रताप सिंह
- उपनिरीक्षक ओमप्रकाश
- कान्स. 166 नापु मनोज कुमार
- कान्स चालक राजेन्द्र सिंह
- महिला कान्स. 71 नापु प्रियंका