बुधवार, अक्टूबर 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से भगवान श्री मदमहेश्वर जी की विग्रह देवडोली ने श्री मदमहेश्वर के लिए किया प्रस्थान, 20 मई को खुलेंगे धाम के कपाट

शेयर करें !
posted on : मई 18, 2024 6:38 अपराह्न
उखीमठ/ रूद्रप्रयाग : द्वितीय केदार श्री श्री मदमहेश्वर जी की देवडोली ने आज शनिवार अन्य देव निशानों के साथ  प्रात: 7 बजे श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से प्रथम पड़ाव श्री राकेश्वरीमंदिर रांसी को रात्रि विश्राम को  प्रस्थान किया। सैकड़ो श्रद्धालुओं ने श्री मदमहेश्वर जी की देवडोली को विदा किया।  श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर के सेवादार एवं हक हकूकधारी देवडोली के साथ चल रहे हैऔर पैदल चलकर देवडोली श्री मदमहेश्वर धाम पहुंचेगी। 
इस अवसर पर श्री औंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को भब्य रूप से फूलों से सजाया गया था। देव डोली कल रविवार 19 मई गौंडार गांव रात्रि विश्राम करेगी  तथा सोमवार 20 मई पूर्वाह्न 11.15 बजे( सवा ग्यारह बजे)  श्री मदमहेश्वर जी के कपाट शीत काल हेतु दर्शनार्थ खुलेंगे।
भगवान श्री मदमहेश्वर जी के कपाट खुलने की प्रक्रिया  बृहस्पतिवार से  शुरू हो  गयी थी। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिरसमिति( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देश पर  मदमहेश्वर मंदिर के  कपाट खुलने की तैयारियों पूरी की जा चुकी है। मुख्यकार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने देवडोली यात्रा हेतु आदेश जारी किये हैं ताकि देव डोली यात्रा का संचालन समुचित ढ़ग से हो सके।
कपाट खुलने की प्रक्रिया के अंतर्गत  श्री मदमहेश्वर जी की डोली के प्रस्थान से पहले आज श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में  केदारनाथ धाम के रावल  1008 श्री भीमाशंकर लिंग ने  पूजा-अर्चना संपन्न की  तथा डोली को विदा किया। बीते कल सभामंडप में स्थानीय डगवाड़ी गांव के लोगों तथा  श्रद्धालुओं ने  श्री मदमहेश्वर जी को छावडी अर्थात  नये अनाज का भोग चढाया। अपने संदेश में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने मदमहेश्वर देवडोली यात्रा के अवसर पर सभी श्रद्धालुओ को शुकामनाएं दी है। बीते कल शुक्रवार को भगवान श्री मदमहेश्वर जी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ मंदिर सभामंडप में ही दर्शनार्थ विराजमान रही।
आज इस अवसर पर मदमहेश्वर धाम के पुजारी टी गंगाधर लिंग,देवरा प्रभारी यदुवीर पुष्पवान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा,  देवानंद गैरोला,सामाजिक कार्यकर्ता खुशाल नेगी,डोली प्रभारी मनीश तिवारी, पुजारी बागेश लिंग, ओंकारेश्वर मंदिर प्रभारी रमेश नेगी, दीपक पंवार,दफेदार विदेश शैव, मुकुंदी पंवार,सूरज नेगी सहित  पंचगौंडारी/उनियारा/रांसी के हकहकूकधारी तीर्थपुरोहित तथा श्रद्धालुजन मौजूद रहे।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के मुताबिक आज 18 मई प्रात:  को  भगवान मदमहेश्वर जी की चल विग्रह डोली  तथा देव निशान शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओकारेश्वर मन्दिर  से  मंदिर समिति स्वयंमसेवक एवं हकहकूकधारी पैदल तथा  पांवों में बिना कुछ पहने हुए श्री राकेश्वरी मंदिर रांसी रात्रि विश्राम को प्रस्थान हुए। देवचौरीं, ब्रह्मखोली, उखीमठ, रांसी बाजार सहित स्थान- स्थान पर श्रद्धालु श्री मदमहेश्वर जी की देव डोली का दर्शन किये  है  तथा फूल मालाओं से श्री मदमहेश्वर जी की डोली एवं देव निशानो का स्वागत किया। 19 मई को  श्री मदमहेश्वर जी की उत्सव डोली श्री राकेश्वरी मंदिर रांसी से प्रवास हेतु  दूसरे पड़ाव गोंडार गांव पहुंचेगी। 20 मई सुबह श्री मदमहेश्वर जी की चल विग्रह डोली गोंडारगांव से श्री मदमहेश्वर धाम पहुंचेगी तथा पूर्वाह्न  11.15 बजे शुभ लग्न में   सवा ग्यारह बजे श्री मदमहेश्वर जी के कपाट खुलेंगे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा उत्तराखंड- प्रदीप बत्रा
  • महर्षि वाल्मीकि जी: भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ और सामाजिक समरसता के प्रेरणास्रोत
  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, 7 स्थानों पर कार्रवाई
  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.