posted on : अगस्त 17, 2021 10:39 अपराह्न
कोटद्वार । अधिकतर सुनने में आता है कि पत्रकारों व पुलिस का आपस में समन्वय नहीं हो पाता है जिसको देखते हुए मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी द्वारा पत्रकारों को दिन के भोजन पर आमंत्रित किया गया था । जब तक अपर पुलिस अधीक्षक रेस्टोरेंट में नहीं पहुंच गई तब तक पत्रकार लोग संशय मे थे कि पत्रकारों को यहां पर क्यों बुलाया गया है ।
अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने बताया कि पुलिस व पत्रकार रोज की दौड़ भाग के चलते तनाव में रहते हैं जिसको दूर करने के लिए यह कार्यक्रम रखा गया है । कार्यक्रम में पत्रकारों व पुलिस के बीच अंताक्षरी खेली गई । जिसमें कुछ पल पुलिस पिछडती हुई नजर आई तो उस समय एएसपी द्वारा पुलिस टीम को गाने का शीर्षक बताया गया । इसके बाद पत्रकारों और पुलिस ने मिलकर दिन का भोजन किया । कई पत्रकारों का मानना था कि बीच-बीच में ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए जिससे आपसी समन्वय बना रहे ।
इस अवसर पर धर्मवीर गुसांई, अवनीश अग्निहोत्री, विमल ध्यानी, नागेन्द्र उनियाल, गौरव गोदियाल, महेश अग्रवाल, नरेश थपलियाल, चन्द्रमोहन शुक्ला, मनोज नौडियाल, कमल बिष्ट, संजय थपलियाल, अजय सरल, नितिन शर्मा, कोतवाली कोटद्वार प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट, सीआइयू प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, यातायात निरीक्षक शिवकुमार, एएचटीयू प्रभारी उपनिरीक्षक सुमनलता, महिला उपनिरीक्षक दीपा मल्ल, उपनिरीक्षक सतेन्द्र भंडारी, मनोज रावत, संदीप शर्मा, कांस्टेबल कुलदीप सहित कई पत्रकार व पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।


